Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

‘विश्व खुलापन रिपोर्ट- 2026’ जारी, विकासशील देशों में चीन सबसे आगे

‘विश्व खुलापन रिपोर्ट 2026’ जारी, विकासशील देशों में चीन सबसे आगे

‘विश्व खुलापन रिपोर्ट- 2026’ जारी, विकासशील देशों में चीन सबसे आगे

बीजिंग, 5 नवंबर . पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में Thursday दोपहर ‘विश्व खुलापन रिपोर्ट 2026’ जारी की गई. इस मौके पर राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन केंद्र में एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों, Governmentी अधिकारियों, विद्वानों, कारोबारी नेताओं और मीडिया कर्मियों समेत 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.

वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने घटते विश्वास और विकास से जुड़ी चुनौतियों के बीच इस संगोष्ठी में आपसी विश्वास बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर खुले सहयोग को आसान बनाने पर जोर दिया गया. लगातार छठे साल जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में विश्व खुलापन सूचकांक में पिछले करीब 10 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के खुलापन सूचकांक में सालाना आधार पर बढ़ोतरी हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का खुलापन स्तर विकासशील देशों में अग्रणी बना हुआ है.

इसके अलावा, उसी दिन शांगहाई में आयोजित 9वें होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच में ‘चीन को निर्यात क्षमता विकास रिपोर्ट’ भी जारी की गई. इस रिपोर्ट में चीन के आयात ढांचे, व्यापारिक संस्थाओं, बाजार की मांग और नीतिगत व्यवस्था के आधार पर उसके विशाल बाजार में उपलब्ध अवसरों का विश्लेषण किया गया है. साथ ही, विभिन्न व्यापारिक साझेदारों की निर्यात संरचना और उनके उत्पादों की चीनी बाजार के साथ अनुकूलता का अध्ययन करते हुए चीन को निर्यात बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए गए हैं.

यह रिपोर्ट चीन के विशाल बाजार को दूसरे देशों के साथ साझा करने की सोच पर आधारित है. इसका उद्देश्य मंच के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक वस्तुओं की उपलब्धता बढ़ाना और अधिक से अधिक देशों, खासकर वैश्विक दक्षिण के देशों, को चीन के बाजार में अपने निर्यात के अवसर बढ़ाने में मदद करना है.

इस तरह, मंच ने लगातार छठे साल ‘विश्व खुलापन रिपोर्ट’ और पहली बार ‘चीन को निर्यात क्षमता विकास रिपोर्ट’ जारी की. इसके साथ ही ‘दो प्रमुख रिपोर्टें’ जारी करने की एक नई पहल भी शुरू की गई.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share