Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ली छ्यांग ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग से की मुलाकात

ली छ्यांग ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग से की मुलाकात

बीजिंग, 5 नवंबर . चीनी Prime Minister ली छ्यांग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में जन वृहद भवन में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के महानिदेशक डारेन थांग से मुलाकात की.

ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीन और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन ने वैश्विक बौद्धिक संपदा सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में फलदायी सहयोग किया है. विश्व अर्थव्यवस्था वर्तमान में धीमी वृद्धि का सामना कर रही है. नवाचार को प्रोत्साहन देने और विकास को सशक्त बनाने के लिए एक मूलभूत गारंटी के रूप में, बौद्धिक संपदा अधिकार तेजी से मूल्यवान होते जा रहे हैं. चीन बौद्धिक संपदा अधिकारों पर चीनी President शी चिनफिंग की महत्वपूर्ण टिप्पणियों को गंभीरता से लागू करेगा और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के साथ द्विपक्षीय सहयोग को गहरा और मजबूत करने, बौद्धिक संपदा अधिकारों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक नवाचार और साझा समृद्धि में अधिक योगदान देने के लिए तत्पर है.

डारेन थांग ने बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में चीन की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर उसे बधाई दी. चीन वैश्विक नवाचार सूचकांक में शीर्ष दस देशों में शुमार है और दुनिया के शीर्ष 100 नवाचार समूहों में से सबसे अधिक संख्या चीन के पास है, साथ ही फिल्म और गेम जैसी नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से विकास हो रहा है. बौद्धिक संपदा विकास में चीन का अनुभव अन्य देशों के लिए बहुमूल्य सबक प्रदान करता है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share