Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

विपक्ष पर एनडीए नेताओं का तंज, कहा-राहुल ने कांग्रेस को डुबोया, नीतीश के नाम से तेजस्वी को है नफरत

विपक्ष पर एनडीए नेताओं का तंज, कहा राहुल ने कांग्रेस को डुबोया, नीतीश के नाम से तेजस्वी को है नफरत

विपक्ष पर एनडीए नेताओं का तंज, कहा-राहुल ने कांग्रेस को डुबोया, नीतीश के नाम से तेजस्वी को है नफरत

Patna, 18 नवंबर . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को डुबो दिया है और आगे भी डुबो देंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी देशभक्त अपने देश की शिकायत विदेश में नहीं करता. देश से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों को देश के भीतर उठाना चाहिए, न कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करने की कोशिश करनी चाहिए.

मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर वोट चोरी के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपने साथियों और दोस्तों से भी बयान दिलवा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इटली से आए राहुल गांधी के एक मित्र ने भी India में वोट चोरी को लेकर बयान दिया और राहुल गांधी इस पर हंस रहे थे. अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के खिलाफ इस तरह की बातें करना जनता को पसंद नहीं आएगा और देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

बिदूपुर पुल का नाम पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर भी रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया कि आखिर उन्हें नीतीश कुमार के नाम से इतनी नफरत क्यों है?

उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को इस पुल के इतिहास की जानकारी नहीं है, तो उन्हें पहले जानकारी हासिल करनी चाहिए. वर्ष 2012 में Chief Minister रहते हुए नीतीश कुमार ने इस पुल की परिकल्पना की थी. इसका उद्देश्य कई जिलों को आपस में जोड़ना, लोगों का आवागमन आसान बनाना, यातायात व्यवस्था को सुगम करना और माल ढुलाई की लागत कम करना था. इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद थी.

Prime Minister Narendra Modi के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए Prime Minister ने अपना खजाना खोल रखा है. राज्य की प्रगति और विकास में Prime Minister मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ‘नीतीश सेतु’ पर कहा कि यह नाम बिहार Government ने रखा है और इसके लिए Chief Minister व Prime Minister के प्रति धन्यवाद है. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने जंगल राज से सुशासन की स्थापना, आधारभूत संरचना को बिहार में मजबूत करना, पुल-पुलिया से लेकर सड़क निर्माण तक में अहम भूमिका निभाई है. विपक्ष विशेषकर लालू यादव के परिवार की आंतरिक इच्छा थी कि सेतु का नाम लालू यादव के नाम से हो जाए. लालू यादव के कार्यकाल में क्या रहा? राबड़ी देवी के कार्यकाल में दो काम हुए, एक चारा घोटाला हुआ जो उस समय का सबसे बड़ा घोटाला था.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने क्वाड बैठक के दौरान Prime Minister Narendra Modi द्वारा भारतीय तिरंगे का मार्कर उठाकर जेब में रखने की घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister का India के प्रति गहरा प्रेम और सम्मान है. क्वाड समिट के दौरान तिरंगे का एक मार्कर नीचे गिरा हुआ था, जिसे Prime Minister ने उठाकर अपनी जेब में रख लिया. आज विश्व में India का तिरंगा मजबूती के साथ लहरा रहा है. देश के 140 करोड़ नागरिकों के मन में भी तिरंगे के प्रति यही सम्मान होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश में India के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया.

संजय सरावगी ने पीडीए रथ यात्रा को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी कोशिश कर ले, उसका सूपड़ा साफ होना तय है. इस बार बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की Government पिछली बार से भी अधिक प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी.

उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में प्रदेश के लोग दंगों, अपराध और माफिया राज से परेशान थे. आज उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है. संजय सरावगी ने दावा किया कि बिहार की जनता भी एनडीए के पक्ष में अपना समर्थन देगी.

–

एसएके/पीएम

Share