Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,आतंकवाद,राष्ट्रीय

आतंकी लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री सुरक्षा बलों की तारीफ की, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

आतंकी लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री सुरक्षा बलों की तारीफ की, कहा ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

आतंकी लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री सुरक्षा बलों की तारीफ की, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

New Delhi, 18 नवंबर . जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कुलगाम में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादी लतीफ भट को मार गिराए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई है. इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों की तारीफ की है.

जम्मू-कश्मीर Police ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से मारे गए एक आतंकवादी का शव और एक हथियार बरामद किया गया है. संयुक्त अभियान के दौरान मारे गए इस आतंकवादी की पहचान कुलगाम के खेरवान निवासी मोहम्मद लतीफ भट के रूप में हुई है. मारा गया लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर बताया जा रहा है.

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर Police (जेकेपी), भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से चलाए गए एक ऑपरेशन में आज तड़के कुलगाम में लश्कर के घाटी में मौजूद आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट को मार गिराया गया. एक दिन पहले कुलगाम में ही उसके एक साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था. इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला. देश जम्मू-कश्मीर Police, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है.”

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कुलगाम में हुए सफल ऑपरेशन की सराहना की है. से ठाकुर ने कहा, “आतंकवादी कश्मीर की जमीन पर कहीं भी हों, उनके लिए बस एक ही जगह ‘मौत और नरक’ है. कुलगाम हमले के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर Police ने आतंकवादियों का पीछा किया, उन्हें खोज निकाला और बहुत कम समय में ही उन्हें घेर लिया. अब तक मिली रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने लश्कर कमांडर लतीफ भट को नरक भेज दिया है. यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की यह नीति तब तक जारी रहेगी, जब तक कि जम्मू-कश्मीर की इस जमीन से आखिरी आतंकवादी का भी सफाया नहीं हो जाता. इस कमांडर का खात्मा एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.”

जेडीयू जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष जी.एम. शाहीन ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है. अभी पूरे 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि उसे (लतीफ भट) मार गिराया गया. जैसा कि मैंने कहा था, हमारे सुरक्षा बल जानते हैं कि कैसे जवाब देना है. जिस तरह उन्होंने हमारे सुरक्षा बलों पर हमला किया था, आज हमारे सुरक्षा बलों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. जम्मू-कश्मीर में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जो Pakistan की सीमा के उस पार से आतंकवाद फैलाते हैं.”

कुछ नेताओं द्वारा Pakistan से बात किए जाने की वकालत पर शाहीन ने कहा, “बातचीत ऐसे देश के साथ की जाती है, जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे के नजरिए को समझें. जब Pakistan अपनी आतंकी गतिविधियों से बाज नहीं आता, तो बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है. फिर भी, India Government हमसे बेहतर जानती है कि Government कैसे चलानी चाहिए और विदेश नीति क्या होनी चाहिए.”

–

ओपी/एएस

Share