Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

नवाजुद्दीन पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने कहा- नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है

नवाजुद्दीन पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने कहा नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है

नवाजुद्दीन पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने कहा- नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है

Mumbai , 18 नवंबर . Actress दीया मिर्जा ने Wednesday को Actor नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को ‘एक बुरे सपने जैसा’ बताया, जिसके बाद social media पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कई यूजर्स इसे पीआर स्ट्रैटजी बता रहे हैं.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार को लेकर उनकी आलोचना की.

Actress अपनी पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए लिखती हैं, “नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना मेरे लिए बुरे सपने जैसा है, उन्हें बात करने की तमीज नहीं है, उनका एटीट्यूड अलग ही लेवल का है और वे बेहद आपत्तिजनक इंसान हैं.”

दीया मिर्जा ने अपनी इस पोस्ट के पीछे की कोई वजह या संदर्भ अभी तक साझा नहीं किया है. हालांकि, अभी तक न तो दीया मिर्जा ने इस पर कोई सफाई दी है और न ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ओर से कोई जवाब आया है.

Actress की पोस्ट में कोई स्पष्ट विवरण न होने के कारण social media यूज़र्स इसे किसी आने वाले प्रोजेक्ट या विज्ञापन के प्रमोशन व पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी संभावित विवाद को लेकर हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये भी पीआर ही होगा, आजकल सब वही है.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “नवाजुद्दीन के 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं और दीया मिर्जा के फॉलोअर्स उसके आधे हैं.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “आजकल लोग काफी समझदार हो गए हैं और प्रमोशन वाली चीजों को आसानी से पहचान लेते हैं. पीआर टीमों को अब लोगों से सच में जुड़ने के लिए नए और अलग तरीके सोचने होंगे. नहीं तो एक ऐसा वक्त आ जाएगा जब लोग कलाकारों के सच्चे पोस्ट और जरूरी बातों को भी नजरअंदाज करने लगेंगे, क्योंकि उन्हें लगेगा कि ये भी बस एक और प्रमोशन है.”

एक और यूजर ने दीया मिर्जा की एक्टिंग का मजाक उड़ाते हुए लिखा, “लेकिन उनकी एक्टिंग आपकी एक्टिंग से अच्छी है.”

–

एनएस/एएस

Share