Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

विधान परिषद चुनाव से पहले सक्रिय हुए नीतीश कुमार, एनडीए प्रत्याशी नीरज के आवास पहुंचकर हाल जाना

विधान परिषद चुनाव से पहले सक्रिय हुए नीतीश कुमार, एनडीए प्रत्याशी नीरज के आवास पहुंचकर हाल जाना

Patna, 22 अक्टूबर . बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर Friday को होने वाले मतदान से पहले Political गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी बीच जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार Thursday को सक्रिय नजर आए. उन्होंने Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी और जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

नीरज कुमार की हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें Patna के जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में उपचार के बाद Wednesday को उन्हें छुट्टी मिल गई थी. फिलहाल वह अपने आवास पर आराम कर रहे हैं. Thursday को नीतीश कुमार उनके आवास पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली.

जदयू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधान पार्षद ललन सर्राफ के साथ नीरज कुमार के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने नीरज कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही विधान परिषद चुनाव के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं भी दीं. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए मतदान से ठीक पहले नीतीश कुमार की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

हालांकि, इस मुलाकात को लेकर पार्टी की ओर से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और चुनाव के लिए शुभकामनाएं देने की बात कही गई है. बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए Friday को मतदान होना है. ऐसे में चुनाव से एक दिन पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है. Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबले को लेकर भी Political हलचल तेज है. Patna स्नातक क्षेत्र से जन सुराज ने अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जिनके प्रचार में जदयू विधायक अनंत सिंह उतरे हुए हैं.

नीतीश कुमार Thursday को Patna स्थित जदयू के कार्यालय भी पहुंचे. वहां उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मुलाकात को पार्टी संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विधान परिषद चुनाव से पहले नीतीश कुमार की इन गतिविधियों के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका संवाद सामने आया है. फिलहाल सभी की नजरें Friday को होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं.

–

एमएनपी/पीएम

Share