Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मैसूर पैलेस विवाद: मंत्रियों को पूजा में रोकने पर कर्नाटक के सीएम शिवकुमार ने मांगी रिपोर्ट

मैसूर पैलेस विवाद: मंत्रियों को पूजा में रोकने पर कर्नाटक के सीएम शिवकुमार ने मांगी रिपोर्ट

Bengaluru, 22 अक्टूबर . कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने Thursday को मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को Wednesday को मैसूर पैलेस परिसर में नंदी ध्वज पूजा में शामिल होने के लिए मंत्रियों को Police अधिकारियों द्वारा प्रवेश से रोके जाने की घटना की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

Chief Minister शिवकुमार ने बयान में कहा कि Police अधिकारियों ने बालकृष्ण, पी.एम. नरेंद्र स्वामी और केएस बसवंतप्पा सहित मंत्रियों को पूजा स्थल में प्रवेश करने से रोककर अहंकारपूर्ण व्यवहार किया.

उन्होंने कहा, “मैंने स्वयं तत्काल हस्तक्षेप किया और मंत्रियों को प्रवेश दिलाया. हालांकि, अधिकारियों का यह मनमानी भरा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसलिए, मैंने मुख्य सचिव को घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.”

Chief Minister ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब मैसूरु दशहरा उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात Police अधीक्षक सीबी ऋष्यंत ने 21 अक्टूबर को जंबू सवारी जुलूस के दौरान तीन दलित मंत्रियों को नंदी ध्वज पूजा में भाग लेने से रोक दिया. हंगामा होने पर Chief Minister शिवकुमार ने हस्तक्षेप किया और Police को मंत्रियों को पूजा स्थल में प्रवेश करने देने का निर्देश दिया.

इस घटना ने व्यापक चर्चा को जन्म दिया है और यह सवाल उठ रहा है कि एसपी को पूजा स्थल में प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्देश किसने दिया था. Chief Minister के किसी निर्देश के बिना मंत्रियों को पूजा में भाग लेने से क्यों रोका गया, इस पर भी जनता में आक्रोश है.

दलित संगठनों और प्रगतिशील विचारकों ने इस घटना की निंदा की है, वहीं मंत्रियों और Police अधिकारी के बीच हुई झड़प के वीडियो social media पर वायरल हो गए हैं.

प्रोटोकाल के मुताबिक, Chief Minister के साथ आए मंत्रियों और विधायकों को पूजा में शामिल होने की अनुमति होती है. हालांकि, Wednesday को शुरुआत में केवल मैसूरु जिले के प्रभारी मंत्री यतींद्र सिद्धारमैया को ही Chief Minister शिवकुमार के साथ पूजा स्थल में प्रवेश करने दिया गया, जबकि कन्नड़ और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगडगी, कृषि मंत्री पीएम नरेंद्र स्वामी और मुजराई मंत्री केएस बसवंतप्पा को एसपी ने रोक दिया.

जब मंत्रियों ने कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने का प्रयास किया, तो ऋष्यंत ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोक दिया. मंत्री शिवराज तंगडगी ने अधिकारी को धक्का देकर आगे बढ़ते हुए अनुष्ठान में भाग लेने से रोके जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की.

इसके बाद, एसपी ने मंत्रियों नरेंद्र स्वामी और बसवंतप्पा के रास्ते में खड़े होकर उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से रोक दिया. हंगामा देखकर Chief Minister शिवकुमार ने हस्तक्षेप किया और एसपी को मंत्रियों को पूजा में भाग लेने देने का निर्देश दिया.

खबरों के मुताबिक, मंत्री नरेंद्र स्वामी ने अधिकारी को फटकार लगाई और उन्हें खुद को न छूने और कुछ दूरी बनाए रखने को कहा. इसके बाद मंत्रियों को पूजा में शामिल होने की अनुमति दी गई.

इससे पहले, खबरों के अनुसार, एसपी ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक तनवीर सैत को भी पूजा स्थल पर पहुंचने से रोक दिया था. Chief Minister शिवकुमार ने बाद में हस्तक्षेप किया और सैत को पूजा में शामिल होने के लिए पूजास्थल पर ले गए. अन्य स्थानीय विधायकों और एमएलसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, इसलिए वे दूर से ही पूजा देखते रहे.

–

एएसएच/पीएम

Share