भारत का यादगार प्रदर्शन, 114 मेडल के साथ एशियन पैरा गेम्स 2026 में बनाया नया कीर्तिमान

New Delhi, 23 अक्टूबर . एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने Friday को इतिहास रचा. India ने एशियन पैरा गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदकों का नया रिकॉर्ड कायम किया है.
India के कुल मेडलों की संख्या 114 पहुंच गई है. यह एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में India का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. India ने 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं. गोल्ड मेडल के लिहाज से भी यह India का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. एशियन पैरा गेम्स 2023 में India ने कुल 111 मेडल जीते थे, जिसमें 29 गोल्ड शामिल थे. हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. Friday को India ने कुल 9 गोल्ड मेडल अपने नाम किए.
एशियन पैरा गेम्स 2026 में India ने 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था, जो पिछले गेम्स के मुकाबले लगभग आधा था. हालांकि, खिलाड़ियों ने दमदार करते हुए देश का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मेडल टैली में फिलहाल India अभी चौथे नंबर पर काबिज है. एशियन पैरा गेम्स 2023 में India ने टूर्नामेंट का अंत मेडल टैली में पांचवें स्थान पर रहते हुए किया था. जापान की धरती पर पैरा खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन में एथलेटिक्स का रोल सबसे अहम रहा. एथलेटिक्स से India की झोली में सबसे ज्यादा 65 मेडल आए. यह पिछले एशियन गेम्स के मुकाबले 12 ज्यादा हैं.
Friday को जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. वहीं, महेंद्र गुर्जर ने सिल्वर और संदीप सरगर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस तरह जैवलिन थ्रो के पोडियम पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा. भारतीय पैरा बैडमिंटन जोड़ी थुलसिमथी मुरुगेसन और मानसी जोशी ने महिला डबल्स में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता. थुलसिमथी ने नितेश संग मिलकर मिक्स्ड डबल्स में भी सिल्वर अपने नाम किया. मोना अग्रवाल ने शूटिंग में एशियन पैरा गेम्स 2026 का दूसरा गोल्ड मेडल जीता. वहीं, बैडमिंटन, आर्चरी में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा.
–
एसएम/डीकेपी


