केरल लोक भवन के शाकाहारी किचन विवाद पर यासर जिलानी ने कांग्रेस को घेरा, बताया तुष्टिकरण की राजनीति

New Delhi, 23 अक्टूबर . भाजपा नेता यासर जिलानी ने केरल लोक भवन के शाकाहारी किचन विवाद, उमराह यात्रियों की India वापसी, Prime Minister Narendra Modi की एकता की अपील, संयुक्त राष्ट्र में Pakistan को India के जवाब और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को हटाने के नोटिस पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कांग्रेस पर गैरजरूरी मुद्दों को उठाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं, उमराह यात्रियों की वापसी के लिए केंद्र Government के प्रयासों की सराहना करते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को बधाई दी.
केरल लोक भवन में शाकाहारी किचन को लेकर उठे विवाद पर यासर जिलानी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति शिकायत और आलोचना तक सीमित रह गई है. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शाकाहारी है और पूरी व्यवस्था शाकाहारी रखना चाहता है, तो कांग्रेस को इस मुद्दे के बजाय दूसरे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करनी चाहिए. केरल के लोक भवन में यह फैसला Governor ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत लिया है. उन्होंने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपने मुस्लिम वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की चिंता है. ऐसे मुद्दों को Political विवाद बनाने से कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में आ जाती है.
Prime Minister Narendra Modi की समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने की अपील का समर्थन करते हुए जिलानी ने कहा कि Prime Minister की बात पूरी तरह सही है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जिलानी ने कहा कि विपक्ष युवाओं के कंधों का सहारा लेकर अपनी Political जमीन मजबूत करना चाहता है. विपक्ष के पास पर्याप्त जनसमर्थन और मजबूत संगठन नहीं है, इसलिए वह समाज में ध्रुवीकरण करने की कोशिश करता है.
उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी ताकतों से सतर्क रहना चाहिए और उनके इरादों पर सवाल उठाने चाहिए. Prime Minister मोदी ने जिस तरह समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया है, उसका जनता समर्थन करती है.
उमराह यात्रियों को India वापस लाने के संबंध में किरेन रिजिजू के बयान पर जिलानी ने केंद्र Government के प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के जेद्दा और खाड़ी क्षेत्र में हमलों और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय उमराह यात्री वहां फंस गए थे. Government ने यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए उचित व्यवस्था करने में मदद की. उपलब्ध उड़ानों के माध्यम से अब तक लगभग तीन हजार उमराह यात्री India लौट चुके हैं, जबकि वहां मौजूद अन्य यात्रियों पर भारतीय दूतावास नजर रख रहा है. Government स्थिति की निगरानी कर रही है और सभी यात्रियों को सुरक्षित India लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. जिलानी ने इस पहल के लिए किरेन रिजिजू को बधाई देते हुए कहा कि संकट के समय नागरिकों की मदद करना Government की जिम्मेदारी है.
संयुक्त राष्ट्र में Pakistan को India की ओर से दिए गए जवाब पर जिलानी ने कहा कि Pakistan अंतरराष्ट्रीय मंचों पर धर्म आधारित मुद्दे उठाकर दुनिया की भावनाओं को प्रभावित करने का प्रयास करता है. उन्होंने कहा कि जब India में आतंकवादी घुसपैठ और हमलों के कारण लोगों की जान जाती है तथा सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचता है, तब Pakistan इन मुद्दों पर चर्चा से बचता है. India संयुक्त राष्ट्र में मजबूती से अपना पक्ष रख रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने Pakistan की भूमिका को उजागर कर रहा है.
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के नोटिस पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला की टिप्पणी के संबंध में जिलानी ने कहा कि यह पूरा मामला एक निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत आता है. Lok Sabha अध्यक्ष ने इस विषय पर अपनी बात रखी है और अब संबंधित लोगों को प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई का इंतजार करना चाहिए. जो लोग इस मामले पर Government की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आने को लेकर सवाल उठा रहे थे, उन्हें अब स्थिति स्पष्ट होने तक धैर्य रखना चाहिए.
–
पीएसके/वीसी


