Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

अमित शाह के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने दी बधाई, बोले-‘आपने हमेशा देश को सबसे पहले रखा’

अमित शाह के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने दी बधाई, बोले ‘आपने हमेशा देश को सबसे पहले रखा’

अमित शाह के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने दी बधाई, बोले-‘आपने हमेशा देश को सबसे पहले रखा’

New Delhi, 22 अक्टूबर . Bollywood Actor अक्षय कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी. Actor ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अमित शाह की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. अक्षय ने अपने मैसेज में कहा कि अमित शाह ने हमेशा देश को सबसे पहले रखा है. इसके साथ ही उन्होंने भगवान महादेव से उनके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की.

अक्षय कुमार ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ”जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं अमित शाह जी. आपने हमेशा देश को सबसे आगे रखा है. महादेव का आशीर्वाद आप पर बना रहे… आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और संकल्प हमेशा सच्चा रहे. जय महाकाल.”

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Thursday को 62 साल के हो गए. इस मौके पर social media पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला जारी है.

अक्षय कुमार की बात करें, तो उन्होंने साल 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से Bollywood में कदम रखा था. हालांकि, उन्हें पहचान साल 1992 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी’ से मिली. इसके बाद उन्होंने एक्शन फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाई और खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हो गए. अक्षय ने अपने करियर में एक्शन के साथ कॉमेडी, रोमांस और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में भी काम किया है.

‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया. उन्होंने ‘बेबी’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘रुस्तम’, ‘केसरी’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं. वहीं, ‘पैडमैन’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया. अक्षय को साल 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा, फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए उन्हें साल 2017 में सर्वश्रेष्ठ Actor का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

–

पीके/पीएम

Share