डबल इंजन सरकार ने सभी वर्गों के लिए किया काम, यूपी चुनाव में जनता फिर देगी समर्थन: दारा सिंह चौहान

मऊ, 22 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दारा सिंह चौहान ने दावा किया कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से Government बनाएगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में 2029 में भी केंद्र में एनडीए की Government बनेगी.
दारा सिंह चौहान ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हें आजम खान की याद चुनाव नजदीक आने पर ही आती है. से बातचीत में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में Government चल रही है, जबकि 2014 से केंद्र में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government है.
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन Government प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. Government जाति के आधार पर नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. आजादी के बाद जिन वर्गों की लंबे समय तक अनदेखी हुई, उन्हें भी Government की योजनाओं का लाभ मिल रहा है.
मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में गरीबों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं लागू की गई हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश Government युवाओं को रोजगार देने और विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियां करने का काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की प्रतीक्षा कर रहे कई वर्गों के कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है. Government के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और भाजपा को फिर से समर्थन देगी.
Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात पर चौहान ने सवाल उठाया कि जब आजम खान कानूनी मामलों में उलझे हुए थे, तब अखिलेश यादव को उनकी याद क्यों नहीं आई. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर सपा प्रमुख आजम खान से मुलाकात कर Political परिस्थितियों को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. आजम खान Samajwadi Party के महत्वपूर्ण नेताओं में रहे हैं और उन्होंने पार्टी के लिए लंबे समय तक काम किया है, लेकिन आजम खान भी Samajwadi Party के रवैये से नाराज हैं.
चौहान ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा Government के विकास कार्यों से घबराए हुए हैं. इंडिया ब्लॉक की बैठक का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में एनडीए Government बनने के बाद से विपक्ष चुनावों में हार के लिए ईवीएम पर सवाल उठाता रहा है. चुनावी नतीजों पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों को अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करने चाहिए.
चौहान ने केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और Himachal Pradesh का जिक्र करते हुए कहा कि इन राज्यों में विपक्षी दलों को चुनावी सफलता मिली है, वहां भी ईवीएम का इस्तेमाल हुआ था. ऐसे में चुनावी हार के बाद ही ईवीएम पर सवाल उठाना उचित नहीं है.
–
डीकेएम/वीसी


