Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,ओटीटी,मनोरंजन

बिपाशा बसु की गैरमौजूदगी में बेटी ने बनाया मां के लिए स्पेशल कार्ड, करण ने शेयर की तस्वीर

बिपाशा बसु की गैरमौजूदगी में बेटी ने बनाया मां के लिए स्पेशल कार्ड, करण ने शेयर की तस्वीर

Mumbai , 22 अक्टूबर . Actress बिपाशा बसु इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ में व्यस्त चल रही हैं. इस बीच, उनके पति और Actor करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी का अपनी मां के प्रति प्यार दिखाते हुए एक पोस्ट शेयर की.

दरअसल, Actress बिपाशा बसु की गैर मौजूदगी में उनकी बेटी देवी ने Actress के लिए खास कार्ड बनाया है. इस कार्ड को Actor करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उनकी बेटी देवी ने लिखा, “आई लव यू मम्मा.” कार्ड में बेटी ने आगे लिखा, “मैं आपका दिल अपने दिल में लेकर चलती हूं. आप मेरी सोलमेट हो. मैं हमेशा आपकी ही रहूंगी.”

Actor करण सिंह ग्रोवर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जब हम सुबह उठते हैं और तुम यहां नहीं होती, तब भी तुम हमें मुस्कुराने की वजह देती हो और खुशियों से भर देती हो. हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं, बिपाशा बसु.”

दरअसल, Actress इन दिनों निर्देशक हंसल मेहता की एक अनटाइटल्ड क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. यह सीरीज पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की किताब ‘द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल’ पर आधारित है. कहानी 1984 के बैकड्रॉप पर सेट है, जो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में फैले एक बड़े अफीम/ड्रग्स तस्करी नेटवर्क और उसे खत्म करने के Police ऑपरेशन को दिखाएगी. इस सीरीज में बिपाशा बसु एक बिल्कुल अलग और अनोखे लुक में दिखाई देंगी.

बिपाशा बसु के अलावा इस सीरीज में सनी कौशल और विशाल जेठवा भी अहम भूमिकाओं में हैं. सनी कौशल एक ईमानदार Police अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे जो नशे के कारोबार के खिलाफ संघर्ष करता है. इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता कर रहे हैं और इसकी कहानी कश्यप कपूर तथा राघव राज कक्कड़ ने लिखी है.

इस सीरीज के जरिए Actress लगभग छह साल बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं. इससे पहले उन्हें साल 2020 में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था. भूषण पटेल द्वारा निर्देशित सीरीज में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के अलावा सोनाली राउत, नताशा सूरी, सुयश राय और नितिन अरोरा अहम भूमिका में नजर आए थे.

–

एनएस/पीएम

Share