विदिशा में धान की फसल पानी के अभाव में बर्बादी की कगार पर है : जीतू पटवारी

Bhopal , 12 अक्टूबर . Madhya Pradesh कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Monday को Chief Minister मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों की समस्या के निदान की मांग की है. इसके साथ जीतू पटवारी ने Chief Minister से विदिशा जिले में धान की फसल पर मंडरा रहे संकट को लेकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है.

इसके साथ ही उन्होंने पत्र की कॉपी को social media पर शेयर कर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा Government ‘कृषि कल्याण वर्ष’ मनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विदिशा जिले में 76 हजार हेक्टेयर धान की फसल पानी के अभाव में बर्बाद होने की कगार पर है. यह कृषि कल्याण नहीं, बल्कि किसानों के साथ Governmentी वादों और जमीनी हकीकत के बीच का बड़ा अंतर है.

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि विदिशा जिले की विभिन्न तहसीलों में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है. विदिशा तहसील में 29 प्रतिशत, गुलाबगंज में 42 प्रतिशत, कुरवाई में 31 प्रतिशत और शमशाबाद में 30 प्रतिशत कम वर्षा हुई है. ऐसे में किसान हलाली बांध से नहरों के माध्यम से पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली है.

उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर बात यह है कि विदिशा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संसदीय क्षेत्र है. इसके बावजूद यहां के किसान अपनी फसल बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में किसानों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है.

जीतू पटवारी ने कहा कि हलाली बांध में 231.87 मिलियन घनमीटर जल उपलब्ध है. वर्तमान जलस्तर 459.29 मीटर है, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर 459.61 मीटर है. इसके बावजूद किसानों की धान की फसल बचाने के लिए समय पर निर्णय नहीं लिया जाना Government और सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

आखिर में कांग्रेस नेता ने Government से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चिक करें, ताकि किसानों को अपनी ही फसल बचाने के लिए आंदोलन करने को मजबूर न होना पड़े.

–

एसएनपी/एसके

Leave a Comment