विजयादशमी के पावन पर्व की केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

New Delhi, 20 अक्टूबर . देशभर में धूमधाम से Tuesday को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी मनाया जा रहा है. इस पावन पर्व पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “बुराई पर अच्छाई की व अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाले मंगल पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाए.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने social media पोस्ट में लिखा, “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत और अहंकार के विनाश के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्रीराम जी की प्रेरणा हमें सत्य, श्रम और सहयोग के पथ पर अग्रसर होकर आदर्श जीवन के निर्माण की दिशा प्रदान करती है. श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे, लोक कल्याण के पावन ध्येय से रामराज्य की स्थापना हो, यही प्रार्थना है.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय के पावन पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पर्व हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और बुराई रूपी रावण का दहन करें और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का दीप जलाएं. आइए, इस विजयादशमी पर संकल्प लें कि अपने आचरण में शुद्धता, अपने कर्म में निष्ठा और अपने हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखेंगे.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की ओर से social media पर लिखा गया, “असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और अहंकार पर सदाचार की विजय के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम की मर्यादा मन में, करुणा कर्म में और धर्म जीवन के हर संकल्प में समाहित रहे. यह पावन पर्व हर हृदय में सद्भाव, हर घर में सुख-समृद्धि और हर जीवन में मंगल का प्रकाश लेकर आए.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने लिखा, “असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी का आदर्श जीवन हमें सत्य, साहस, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा, “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के महापर्व ‘विजयादशमी’ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी की कृपा से समस्त अमंगलकारी शक्तियों का नाश हो और देश में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है.”
–
एसडी/एएस


