मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया देखने पहुंचे रूबियो, सर्जियो गोर ने मेजबानी के लिए सीएम फडणवीस का जताया आभार

Mumbai , 20 अक्टूबर . अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो Tuesday को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर India पहुंचे. Mumbai हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया. Mumbai में उनकी कई महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है. इससे पहले वो पत्नी जेनेट रूबियो और India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ गेटवे ऑफ इंडिया देखने पहुंचे.
गोर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए मेजबानी के लिए Maharashtra के Chief Minister का आभार जताया. उन्होंने लिखा, “सीएम देवेंद्र फडणवीस प्रतिष्ठित ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर मार्को रूबियो की मेजबानी करने के लिए आपका धन्यवाद.”
गोर ने आगे कहा, “Maharashtra में 500 से अधिक अमेरिकी कंपनियों के काम करने और गहरे निवेश संबंधों को देखते हुए, मुझे उम्मीद है कि हम इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए व्यापार का विस्तार करेंगे, निवेश आकर्षित करेंगे और अपने लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे.”
Tuesday को Mumbai पहुंचने पर उनका Maharashtra Government के संस्कृति, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई मंत्री आशीष शेलार ने स्वागत किया. आकर्षित करेंगे और अपने लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे.
उनके पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”मार्को रूबियो, आपका Mumbai में स्वागत है. यह आपकी India की दूसरी यात्रा है. हवाई अड्डे पर Maharashtra Government के संस्कृति, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई मंत्री आशीष शेलार ने उनका स्वागत किया.
जायसवाल ने पोस्ट में आगे लिखा, ”यह यात्रा India और अमेरिका के बीच व्यापक ‘कॉम्प्रीहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है. इस दौरे के दौरान दोनों देश आपसी संबंधों को और मजबूत करने तथा कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकेंगे.”
सर्जियो गोर ने कहा कि वह इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूती मिलेगी.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Mumbai वापस आकर अच्छा लग रहा है, और इस बार मेरे साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी हैं. एक सार्थक दौरे और भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद है.”
पिछले छह महीने में ही रूबियो की ये दूसरी India यात्रा है और इसे ट्रेड डिप्लोमेसी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, रूबियो उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, ताकि निवेश, व्यापार और आर्थिक सहयोग के नए अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके.
–
केआर//


