Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

केंद्रीय समाजवाद संस्थान की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का बधाई पत्र

केंद्रीय समाजवाद संस्थान की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का बधाई पत्र

बीजिंग, 20 अक्टूबर . केंद्रीय समाजवाद संस्थान की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ. समारोह में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, President और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का बधाई पत्र सुनाया गया.

बधाई पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले 70 सालों में केंद्रीय समाजवाद संस्थान ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बाहर ऐसे कई प्रमुख व्यक्तियों को तैयार किया, जिनकी आकांक्षा पार्टी जैसी ही है और जो पार्टी के साथ एकजुट होकर काम करते हैं. देशभक्त पुनरेकीकरण का मोर्चा मजबूत करने और विकसित करने में केंद्रीय समाजवाद संस्थान ने अहम योगदान दिया.

शी चिनफिंग ने आशा जताई कि नई शुरुआत पर केंद्रीय समाजवाद संस्थान नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा के निर्देशन में स्कूल चलाने की सही दिशा पर दृढ़ता से कायम रहेगा, Political प्रशिक्षण को मजबूत करना जारी रखेगा, व्यापक रूप से Political सहमति बनाएगा और शिक्षण, अनुसंधान व संस्थागत प्रबंधन के मानकों में निरंतर सुधार करेगा, ताकि भूमिका निभाकर पार्टी और देश के समग्र कार्य में बेहतर सेवा की जा सके.

सीपीसी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी जन Political सलाहकार सम्मेलन के अध्यक्ष वांग हूनिंग ने समारोह में भाषण दिया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share