वसई-विरार: फर्जी दस्तावेजों के सहारे खड़ी की 8 मंजिला इमारत! फ्लैटों की बिक्री में धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

वसई – विरार, 21 अक्टूबर . फर्जी निर्माण अनुमति और कथित जाली दस्तावेजों के सहारे अवैध इमारत खड़ी कर फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. विरार पूर्व के नारिंगी गांव में स्थित आठ मंजिला ‘ध्रुवी हाइट्स-2’ इमारत के 113 फ्लैटों की बिक्री में कथित अनियमितताओं को लेकर क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान व्हीव्ही कंस्ट्रक्शन के कमलेश महादेव पाटिल (40) और विशाल विनायक पाटिल (38) के रूप में हुई है. Police के मुताबिक, मामले में फर्जी निर्माण अनुमति और फर्जी सीसी (प्रारंभ प्रमाणपत्र) के इस्तेमाल की जांच की जा रही है.
Wednesday को क्राइम ब्रांच यूनिट -2 ने बताया कि नालासोपारा पूर्व के आचोले क्रॉसरोड स्थित जय साईराज संयुक्त नगर में रहने वाले शिकायतकर्ता मुकेश शिवसागर उपाध्याय ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि विरार पूर्व के मौजे नारिंगी गांव में सर्वे नंबर 232, हिस्सा नंबर 5 स्थित भूखंड पर व्हीव्ही कंस्ट्रक्शन के कमलेश महादेव पाटील ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आठ मंजिला इमारत का अवैध निर्माण किया.
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि इमारत के फर्जी सीसी यानी प्रारंभ प्रमाणपत्र का इस्तेमाल कर फ्लैटों का पंजीकरण कराया गया और कई ग्राहकों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की गई.
शिकायत की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट -2 वसई ने की. इस दौरान वसई-विरार शहर महानगरपालिका से भी संबंधित जानकारी प्राप्त की गई. Police की जांच में कमलेश महादेव पाटील के साथ विशाल विनायक पाटील की कथित संलिप्तता भी सामने आई. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर मामला दर्ज किया गया. 19 अक्टूबर को विरार Police स्टेशन में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया.
Police के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर आपसी मिलीभगत से फर्जी निर्माण अनुमति के आधार पर ‘ध्रुवी हाइट्स-2’ नामक आठ मंजिला इमारत का निर्माण किया. इस इमारत में बने 113 फ्लैटों की बिक्री और उप-पंजीयक कार्यालय क्रमांक-6 में दस्तावेजों के पंजीकरण के दौरान कथित धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है.
Police का कहना है कि फ्लैटों को वैध बताकर बेचने के कारण फ्लैट खरीदारों और Government के साथ धोखाधड़ी हुई. अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा निर्माण अनुमति और सी.सी. से जुड़े दस्तावेज कैसे तैयार किए गए.
Police ने गिरफ्तार आरोपियों के अन्य सहयोगियों और इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए दोनों आरोपियों को 29 अक्टूबर 2026 तक Police हिरासत में लिया है. क्राइम ब्रांच यूनिट -2 वसई इस मामले की गहन जांच कर रही है.
Police ने ‘ध्रुवी हाइट्स-2’ इमारत में फ्लैट खरीदने वाले उन नागरिकों से सामने आने की अपील की है, जिनके साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी हुई है. ऐसे लोगों से मामले के जांच अधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है, ताकि जांच में उनकी शिकायतों को शामिल किया जा सके.
यह कार्रवाई Police कमिश्नर निकेत कौशिक और Police उपायुक्त (अपराध) संदीप डोईफोडे के मार्गदर्शन में की गई. सहायक Police आयुक्त (प्रकटीकरण) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ Police निरीक्षक नितीन पाटील के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच यूनिट-2, वसई की टीम ने कार्रवाई की.
Police अब इस बात की जांच कर रही है कि कथित फर्जी निर्माण अनुमति के आधार पर इमारत का निर्माण कैसे हुआ, 113 फ्लैटों की बिक्री में किन लोगों की भूमिका रही और इस मामले में अन्य कौन-कौन आरोपी शामिल हैं.
–
एएमटी/डीकेपी


