‘लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक था जेटली का व्यक्तित्व’, पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने किया याद

New Delhi, 24 अगस्त . पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व Union Minister अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण और भावपूर्ण श्रद्धांजलि. जेटली का व्यक्तित्व असाधारण प्रतिभा, दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचायक था. सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता, गहन अध्ययन और कुशल प्रशासनिक समझ से देश की सेवा की. केंद्रीय वित्त मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर उनकी भूमिका सदैव उल्लेखनीय रहेगी.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “संविधान और कानून जैसे विषयों में पारंगत अरुण एक कुशल प्रशासक और उत्कृष्ट सांसद थे. राजनीति और नीतिगत विषयों पर उनकी गहरी समझ, दूरदर्शिता और तार्किक दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी रहेंगे. राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा.”

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लिखा, “अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं. एक तीखे कानूनी विशेषज्ञ, एक कुशल वक्ता और एक बेहतरीन प्रशासक के रूप में जेटली ने प्रभावशाली संवाद के जरिए Government की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में योगदान दिया और Government की परिवर्तनकारी नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाई. उनकी स्थायी विरासत युवा नेताओं को प्रेरित करती रहेगी.”

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, “अपनी विद्वता, कर्मठता और समर्पण से देश की आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा देने वाले India के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं.”

उन्होंने लिखा, “जेटली ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय प्रगति और सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया. उनका Political कौशल, वाकपटुता, विभिन्न मुद्दों पर गहन अध्ययन और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश के प्रति समर्पण अतुलनीय था. संगठन को सुदृढ़ बनाने और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट किया, “भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर सादर नमन. India की आर्थिक प्रगति, सुशासन और राष्ट्रसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनका व्यक्तित्व, विचार और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा परिवार तथा हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा.”

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. उन्होंने मेरे जीवन में एक मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके मार्गदर्शन और ज्ञान ने मुझ पर अमिट छाप छोड़ी. उनकी उल्लेखनीय विरासत हम सभी के लिए India की प्रगति के लिए सामूहिक रूप से काम करने की प्रेरणा बनी हुई है.”

केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुण जेटली को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “कुशल अर्थशास्त्री, प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नीति-निर्माता के रूप में जेटली ने देश की आर्थिक व Political दिशा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संसद में उनकी तार्किकता, विषयों की गहरी समझ और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी. राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण, उनके विचार और आदर्श सदैव हमें राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे.”

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “जेटली से जुड़ी कई यादें हैं. उनके चेहरे पर तेज और वाणी में ओज था, सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजती थीं. किसी भी विषय पर उनके तथ्य और तर्क सुनकर लोग अवाक रह जाते थे. चाहे संसद हो या विश्व का कोई भी मंच, जेटली जी दृढ़ता से India Government का पक्ष रखते. वह अत्यंत विनम्र, मित्रता निभाने वाले और सदैव राष्ट्र उत्थान को समर्पित कर्मयोगी थे. सच्चे राष्ट्र सेवक और मित्र के रूप में वह सदैव याद किए जाएंगे.”

डीसीएच/

Leave a Comment