
Lucknow, 24 अगस्त . सीतापुर के गुरुदेव नगर हरगांव की रहने वाली पूनम देवी ‘जनता दर्शन’ में Chief Minister से मिलीं और गोपालन की अभिलाषा बताई. इस पर Chief Minister ने तत्काल उनकी मांगों पर विचार करते हुए अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि इन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए.
वहीं, एक दिव्यांग ने अवैध कब्जे की भी शिकायत की, जिस पर Chief Minister ने जांच कराकर निराकरण का निर्देश दिया. Chief Minister को दिए प्रार्थना पत्र में पूनम देवी ने लिखा कि वह गोपालन करके आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं. अभी उनके पास 5 गाय हैं और अन्य गोमाता को रखने के लिए पर्याप्त जगह भी है. ऐसे में उन्हें और भी गाय दिला दी जाएं, जिससे वे दूध आदि की बिक्री कर परिवार को समृद्ध करेंगी.
इस पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि इन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और Chief Minister सहभागिता योजना के तहत गोवंश की देखभाल के लिए आर्थिक सहायता भी दिलाई जाए.
‘जनता दर्शन’ में Chief Minister ने एक-एक कर सभी का हालचाल जाना, फिर सभी की समस्याएं भी पूछीं. पूनम का प्रार्थना पत्र पढ़कर Chief Minister ने उनकी हौसलाअफजाई भी की. Chief Minister ने पूनम से कहा कि हम आपको Government की तरफ से नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाएंगे. आप गोसेवा कीजिए क्योंकि गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास होता है.
Chief Minister ने उनसे अनुभव साझा किया कि आप मन से गोसेवा करो, सारी बाधाएं और कष्ट दूर होंगे. पूनम ने भी श्रावण मास में इच्छा पूरी करने के लिए Chief Minister जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया. ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे दिव्यांग ने Chief Minister को बताया कि उनकी जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है.
इस पर Chief Minister ने जांच कराकर पीड़ित के यथासंभव मदद करने का आदेश दिया. इसके अतिरिक्त सीएम योगी ने प्रदेश के अन्य जनपदों से आए लोगों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का भी निर्देश दिया.
–
विकेटी/एसके