आरक्षण हटाने की मांग करने वाले देशद्रोही और संविधान विरोधी : रामदास आठवले

Mumbai , 25 अगस्त . केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने आरक्षण हटाने की मांगों पर कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आरक्षण हटाने की मांग करने वाले लोग देशद्रोही और संविधान विरोधी हैं. संविधान ने आरक्षण का प्रावधान किया है, इसलिए इसे हटाने की मांग करना गलत है. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Mumbai में से बातचीत में रामदास आठवले ने कहा कि आरक्षण हटाने का क्या मतलब है. संविधान ने आरक्षण दिया है. आरक्षण हटाने की मांग करने वाले देशद्रोही और संविधान विरोधी हैं. ऐसे लोगों पर एक्शन होना चाहिए. हर जाति को आरक्षण मिलता है. इसलिए आरक्षण हटाने का अधिकार किसी को नहीं है. हमारी Prime Minister Narendra Modi की Government आरक्षण को मजबूत करने वाली Government है. इसीलिए, किसी को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि इस Government में आरक्षण खत्म होगा.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर आठवले ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आदिवासी समाज की चिंता करने की बजाय अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए. फडणवीस की Government सभी वर्गों का ध्यान रख रही है. आदिवासी लड़कियों के साथ अन्याय के मामले सामने आए हैं. लेकिन, Government की कोशिश है कि ऐसा अन्याय करने वालों को कड़ी सजा मिले. समस्याएं हैं, लेकिन Government उन्हें हल करने के लिए कदम उठा रही है.

Maharashtra में ऑटो चालकों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के पोस्ट पर आठवले ने कहा कि Mumbai देश की आर्थिक राजधानी है और यहां किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. यही Government का रुख है. जो लोग लंबे समय से Maharashtra में रह रहे हैं, उन्हें मराठी भाषा आनी चाहिए. कुछ लोगों को अभी मराठी नहीं आती है. Government ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है और लोगों को मौका भी दिया गया है. हालांकि, कुछ लोग अभी भी मराठी नहीं सीख पाए हैं, ऑटो चालकों में डर है, लेकिन थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए और लाइसेंस तुरंत रद्द नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग रोजगार के लिए Mumbai आते हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं.

मराठी स्कूलों को लेकर Supreme Court की टिप्पणी पर रामदास आठवले ने कहा कि मराठी स्कूल बंद नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाने की भावना बढ़ रही है.

आठवले ने कहा कि मैं मानता हूं कि मराठी स्कूल बंद नहीं होने चाहिए. राज्य Government को इस पर ध्यान देना चाहिए. मेरा निवेदन है कि बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे अच्छे स्कूल बनाए जा सकें.

सीएम देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली की राजनीति में जाने की अटकलों पर आठवले ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संजय राउत झूठे बयान देते हैं और उनके बयानों में तथ्य नहीं होते.

आठवले ने कहा कि फडणवीस दिल्ली नहीं जाना चाहते और Prime Minister Narendra Modi भी उन्हें दिल्ली नहीं लाना चाहते. उन्होंने कहा कि फडणवीस Maharashtra के Chief Minister के तौर पर यहीं रहेंगे और राज्य में अच्छा काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संजय राउत केवल अफवाह फैलाते हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के चीन दौरे को लेकर रामदास आठवले ने कहा कि India की चीन से अपेक्षा है कि सीमा विवाद सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाए. India और चीन के बीच अच्छे संबंध होने चाहिए तथा दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने की जरूरत है. विवादों को खत्म करने की दिशा में भी कदम उठाए जाने चाहिए. चीन India की सीमा पर घुसपैठ या किसी भी तरह की ऐसी कोशिश न करे, जिससे दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़े.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment