
Patna, 25 अगस्त . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिदुपुर में ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का शुभारंभ किया. इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है. Government ने शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों में अंतिम निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
Chief Minister ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान Government की प्राथमिकता है. ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और निर्धारित समय-सीमा में उनकी समस्याओं का समाधान हो.
Chief Minister ने कहा कि प्रत्येक माह के चौथे Tuesday को बिहार के शिक्षण संस्थानों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा. इसमें शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा, छात्रावास, पेयजल, शौचालय, कैंटीन सहित विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य समस्याओं और सुविधाओं से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों की सुनवाई होगी. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन नंबर 1100 के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है. विद्यार्थी अपनी शिकायत की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे.
Chief Minister ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिदुपुर के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने तथा उनके समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने अधिकारियों को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्थायी छात्रावास की व्यवस्था होने तक विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
उन्होंने कहा कि बिहार ऐसा अनोखा राज्य है, जहां मात्र 10 रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जा रही है. राज्य Government इंजीनियरिंग कॉलेजों में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. विद्यार्थियों के आग्रह पर उन्होंने अधिकारियों को इंजीनियरिंग कॉलेजों के आसपास Prime Minister जन औषधि केंद्र खोलने के लिए उपयुक्त स्थल चयन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और अंबेडकर छात्रावासों में जन औषधि केंद्र खोलने की दिशा में भी काम किया जाएगा.
Chief Minister ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझाव Government के लिए महत्वपूर्ण हैं और इससे नीति निर्माण में भी सहूलियत मिलेगी. छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट्स में नए एवं उपयोगी नवाचार को स्टार्टअप से जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी. विद्यार्थियों को नए विचारों और नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
इस दौरान Chief Minister ने प्रशासनिक-सह-शैक्षणिक भवन में सूचना-सहायता काउंटर, विभिन्न विभागों के स्टॉल, कक्षाओं, संगीत कक्ष, सेमिनार हॉल, स्टार्टअप सेल, उद्यमिता सेल और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत की. उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया.
–
एमएनपी/एसके