पुणे के स्कूल छात्र और शिक्षक मंत्री दादा भुसे के घर पहुंचे, शिक्षिका बोलीं-हमारी बात सुनी गई

पुणे, 25 अगस्त . Maharashtra पुणे जिले के महात्मा गांधी स्कूल के छात्र और शिक्षक, स्कूल की जमीन से जुड़े मामले को लेकर Tuesday को मंत्री दादा भुसे के घर पहुंच गए. शिक्षकों का कहना है कि इस मामले पर मंत्री की ओर से ठीक से कार्रवाई नहीं की जा रही है. यह स्कूल अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा देता है.

से बातचीत करते हुए एक शिक्षिका ने कहा कि मंत्री की ओर से हमारी बात सुनी गई है. उन्होंने हम लोगों से बोला है कि जल्द से जल्द हम लोगों को जानकारी देंगे कि स्कूल के लिए क्या कर सकते हैं. उनके इतने पॉजिटिव रिस्पॉन्स से हम और हमारे विद्यार्थी काफी खुश हैं.

शिक्षिका ने आगे कहा, “हमारा विद्यालय 4 हजार स्क्वायर फीट में है, इसलिए हमको परमिशन नहीं मिली है; Government के अनुसार, स्कूल 5 हजार स्क्वायर फीट में होना चाहिए. हम बोल रहे हैं कि हमें स्पेशल केस कंसीडर किया जाए, क्योंकि हमारे स्कूल में पढ़ने वाले आधे से ज्यादा बच्चे अनाथ हैं.”

शिक्षिका ने कहा, “हमारी कोशिश है कि इन बच्चों को भी अवसर मिले, जिस तरह से एक सामान्य बच्चे को मिलता है. पांच साल पहले हम लोग मंत्रालय गए थे, तब वहां किसी ने मौखिक रूप से हम लोगों से बोल दिया कि 1 हजार स्क्वायर फीट कहीं और खरीदें, तब हम अनुमति दे देंगे.

एसडी/पीएम

Leave a Comment