Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

लोकतंत्र में चुनाव से होता है सत्ता परिवर्तन, उपद्रव से नहीं : मृत्युंजय तिवारी

लोकतंत्र में चुनाव से होता है सत्ता परिवर्तन, उपद्रव से नहीं : मृत्युंजय तिवारी

Patna, 21 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने Prime Minister Narendra Modi के विजयादशमी पर दिए गए आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना से देशवासियों से उन लोगों को पहचानने को कहा जो विदेशी शक्तियों के इशारे पर देश में उपद्रव और अराजकता फैलाकर नेपाल, फ्रांस और बांग्लादेश जैसे हालात बनाने और सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं.

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, पीएम मोदी ने विजयादशमी के शुभ अवसर पर ये आह्वान किया है कि ऐसे लोगों को पहचानिए जो विदेशी शक्तियों के हाथों उनके इशारे पर इस देश में उपद्रव और आराजकता फैलाना चाहते हैं, सत्ता परिवर्तन की बात करते हैं और नेपाल, फ्रांस और बांग्लादेश बनाने की बात करते हैं.”

उन्होंने कहा कि ये देशविरोधी शक्तियां है, जो विपक्षी दल, इंडिया ब्लॉक और कॉकरोच जनता पार्टी है, इनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है. पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में हिन्दुस्तान को जो दिशा दिखाई है, पूरा देश एकजुट है और हमारा India इसलिए महान है. ऐसी शक्तियों को नकार दिया जाएगा और खदेड़ दिया जाएगा.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विजयादशमी पर हम बुराई पर अच्छाई, झूठ पर सच की जीत की खुशी में मनाते हैं. राक्षस और Naxalite दिमाग वालों पर देशभक्त लोगों की जीत निश्चित है.

सौरव दास और आशुतोष राणा को लेकर उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में उच्च न्यायालय में जाने का उन्हें अधिकार है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने आराजकता फैलाई. आंदोलन का मतलब ये नहीं है कि आप आम लोगों को परेशान करें. Police पर हमला करें, देशविरोधी शक्तियों के आगे नतमस्तक होकर उनके रिमोट से काम करें. इसकी इजाजत संविधान नहीं देता है. इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, इसी माध्यम से सत्ता परिवर्तन होता है. चुनावी मैदान में आइए, चुनाव लड़िए लेकिन आप जिस तरह से सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं, तो इन्हें सजा तो मिलेगी.

–

केके/वीसी

Share