Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक लुढ़का

लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक लुढ़का

Mumbai , 13 नवंबर . लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन Friday को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी में 0.61 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 318.56 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 81,592.45 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 155.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत फिसलकर 25,144.30 पर पहुंच गया.

दिन के कारोबार में सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,911.01 से 77.22 अंक गिरकर 81,833.78 पर खुला और एक समय यह 622.25 अंक यानी 0.75 प्रतिशत फिसलकर 81,288.75 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया.

वहीं, निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 25,299.35 से 89.5 अंक या 0.35 प्रतिशत लुढ़ककर 25,209.85 पर खुला, और एक समय यह 244.95 अंक या 0.96 प्रतिशत लुढ़ककर 25,054.40 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया.

निफ्टी 50 इंडेक्स में, आयशर मोटर्स, एचयूएल, बीएसई, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, आईटीसी और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई और टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे, जबकि इसके विपरीत श्रीराम फाइनेंस, टीएमपीवी, ग्रासिम और हिंडाल्को के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली.

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में क्रमशः 0.24 प्रतिशत और 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, सेक्टर के हिसाब से देखें तो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी सीमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि निफ्टी मीडिया ने सबसे कम नुकसान के साथ बेहतर प्रदर्शन किया.

एक बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि मौजूदा गिरावट यह बताती है कि बाजार में बढ़ती महंगाई, करेंसी की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मेल को लेकर बेचैनी बढ़ रही है. हालांकि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल है, लेकिन बड़ी चिंता यह है कि ऊर्जा की ऊंची कीमतें कॉर्पोरेट मार्जिन, खपत और India के चालू खाता घाटे (सीएडी) पर क्या असर डाल सकती हैं.

विशेषज्ञ ने बताया कि महंगाई के आरबीआई की तय सीमा से बाहर चले जाने के कारण, मौद्रिक नीति में ढील मिलने की उम्मीदें और आगे खिसक सकती हैं, जिससे बाजार में लगातार रिकवरी की गुंजाइश सीमित हो जाती है.

एक्सपर्ट ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि इस दौर में हर जगह बचाव का रुख अपनाने के बजाय, बहुत सोच-समझकर और चुनिंदा निवेश करने की जरूरत है.”

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा, “नई खरीदारी को आकर्षित करने के लिए बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और खपत से जुड़े शेयरों को यह दिखाना होगा कि वे अपनी कमाई को बनाए रखने में सक्षम हैं. आगे चलकर, कच्चे तेल की कीमतें, करेंसी में स्थिरता और विदेशी निवेशकों का निवेश यह तय करने में अहम होंगे कि यह गिरावट सिर्फ कुछ समय के लिए है, या फिर यह कमाई में कमी के कारण आने वाले किसी बड़े बदलाव की शुरुआत है.”

एक अन्य मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि Friday को रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 94.05 पर बंद हुआ, जबकि Thursday को यह 94.12 पर था. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बाजार का रुख सतर्क हो गया. दो चीजें करेंसी की हालिया मजबूती पर दबाव डाल रही हैं. सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर हमलों की खबरों और अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदें कम होने के कारण, ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से बढ़कर लगभग 95.50 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. इससे आयात बिल को लेकर फिर से चिंता बढ़ गई है, जो कुछ समय पहले ही कम हुई थी. इसके अलावा, अक्टूबर में महंगाई दर 6.09 प्रतिशत रही, जो आरबीआई की 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा से अधिक है. इससे दिसंबर में ब्याज दरों में बदलाव की संभावना बढ़ गई है.

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि रुपए के लिए, महंगाई के ये आंकड़े दोधारी तलवार की तरह हैं: एक तरफ ये लागत बढ़ने का संकेत देते हैं, लेकिन दूसरी तरफ अगर दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाई जाती हैं, तो अमेरिका के मुकाबले India की ब्याज दरों का फायदा और बढ़ जाएगा, जिससे रुपए में निवेश और आकर्षक हो सकता है.

एक्सपर्ट ने कहा, “Thursday को 7,800 करोड़ रुपए से अधिक का विदेशी निवेश आना, बाजार के लिए एक बड़ा सहारा बना हुआ है. फिलहाल, कच्चे तेल की कीमतें सबसे अहम कारक हैं: अगर ब्रेंट क्रूड की कीमतें फिर से बढ़ती हैं, तो रुपए की रिकवरी रुक जाएगी; लेकिन अगर कीमतें गिरना शुरू होती हैं, तो रुपया 94 के स्तर पर टिका रह सकता है.”

–

डीबीपी

Share