भारत का वस्तु निर्यात अक्टूबर में 45 प्रतिशत बढ़कर ऑल टाइम हाई 49.47 अरब डॉलर पर रहा

Mumbai , 13 नवंबर . India का वस्तु निर्यात अक्टूबर में सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 49.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. यह जानकारी Government की ओर से Friday को जारी डेटा में दी गई.
Governmentी डेटा के मुताबिक, इस दौरान वस्तु आयात सालाना आधार पर 16.5 प्रतिशत बढ़कर 89.35 अरब डॉलर हो गया है.
हालांकि, आयात से निर्यात कम होने के कारण India का वस्तु व्यापार घाटा अक्टूबर में 39.88 अरब डॉलर रहा है. यह सितंबर 2026 के 30.21 अरब डॉलर और पिछले साल अक्टूबर के 33 अरब डॉलर से ज्यादा है.
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, India का अक्टूबर में कुल निर्यात 89.9 अरब डॉलर रहा है. सर्विसेज निर्यात करीब 40.51 अरब डॉलर रहा है.
अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर में माल का निर्यात 49.47 अरब डॉलर के नए मासिक ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों और निर्यात गंतव्यों में वृद्धि देखने को मिली.
उन्होंने बताया कि इस महीने India के शीर्ष 50 निर्यात गंतव्यों में से 43 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई.
स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, हांगकांग, मलेशिया, घाना, तुर्की, ओमान, यूके और मैक्सिको जैसे बाजारों में निर्यात में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई.
अग्रवाल के अनुसार, चीन, जापान और अमेरिका को होने वाले निर्यात में 39 प्रतिशत से 48 प्रतिशत के बीच वृद्धि हुई.
इस महीने वस्तु निर्यात में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, रत्न और आभूषण, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और इंजीनियरिंग सामानों का प्रमुख योगदान रहा.
अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर में India के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ (एफटीए) वाले साझेदार बाजारों में निर्यात का प्रदर्शन अच्छा रहा.
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण आई सुस्ती के बाद, मध्य पूर्व के साथ व्यापार में भी सुधार के संकेत दिखे हैं. उन्होंने बताया कि अक्टूबर में इस क्षेत्र को होने वाले निर्यात में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई.
–
एबीएस


