
Bhopal , 31 अगस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मामला दर्ज किए जाने पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि भाजपा चोरी और सीना जोरी पर उतर आई है. Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हल्द्वानी में दलित अपमान का प्रकरण दर्ज किया गया है.
इस पर कमलनाथ ने social media पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा चोरी और सीना जोरी पर उतर आयी है. पहले तो बीजेपी ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद इस स्थान का शुद्धिकरण कर दलितों का अपमान किया.
अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसका विरोध किया तो बजाय दोषियों पर कार्रवाई करने के राहुल गांधी के ख़िलाफ़ ही गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करा दिया गया .इससे साफ़ पता चलता है कि भाजपा न सिर्फ़ दलितों का अपमान करती है बल्कि दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वालों का उत्पीड़न भी करती है.
कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी खड़गे और राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है. देश का दलित समाज इस अन्याय और अपमान के लिए भाजपा को सबक सिखाएगा. दरअसल पिछले दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित किया था. उसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने शुद्धिकरण यज्ञ का आयोजन किया. इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला था. इस पर हल्द्वानी के एक अनुसूचित जाति वर्ग के युवक ने शिकायत दर्ज कराई है और राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.
–
एसएनपी/पीएम