Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में जा रहे पश्चिम बंगाल के प्रतिभागियों पर हमला, भुसावल स्टेशन पर हंगामा

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में जा रहे पश्चिम बंगाल के प्रतिभागियों पर हमला, भुसावल स्टेशन पर हंगामा

कोलकाता, 30 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल से Gujarat के वडोदरा में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने जा रहे लोगों पर Friday को Maharashtra के भुसावल रेलवे स्टेशन पर कथित रूप से हॉकरों ने हमला कर दिया. घटना में कई लोग घायल हो गए.

भुसावल रेलवे Police ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

झारग्राम जिले के निवासी निर्मलेंदु महतो ने बताया कि वह 99 लोगों के एक दल के साथ पश्चिम बंगाल से विशेष ट्रेन द्वारा वडोदरा जा रहे थे. इन लोगों का चयन राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किया गया था.

महतो के अनुसार, जब ट्रेन भुसावल स्टेशन पर रुकी तो लंबी यात्रा के कारण कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर टहलने के लिए उतर गए. इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी के साथ प्लेटफॉर्म से केले खरीदे. उनकी बेटी केले डिब्बे में रखने चली गई, जबकि वह प्लेटफॉर्म पर ही रुके रहे.

उन्होंने बताया कि बाद में वह स्टेशन का वीडियो बनाने लगे. महतो के अनुसार, भुसावल और वहां के केले काफी प्रसिद्ध हैं, इसलिए वह सामान्य तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.

महतो ने आरोप लगाया कि तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें वीडियो बनाना बंद करने के लिए कहा. जब उन्होंने कारण पूछा तो कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए. स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी बेटी को ट्रेन में वापस भेजने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उन्हें पीछे से धक्का दिया गया.

घटना देखकर उनके साथियों ने विरोध किया, जिसके बाद मामूली कहासुनी और हाथापाई हुई. झारग्राम के दल में मौजूद प्रशासनिक और Police अधिकारियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया.

महतो ने बताया कि बाद में वही व्यक्ति 20 से अधिक लोगों के साथ वापस लौटा और उन पर हमला कर दिया. उन्होंने दावा किया कि उनके समूह के कम से कम एक दर्जन लोगों के चेहरे, कंधे, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं.

उन्होंने कहा कि किसी तरह सभी लोग ट्रेन में चढ़ने में सफल रहे और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से संपर्क किया.

घायलों का अगले स्टेशन पर प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां रेलवे Police में शिकायत भी दर्ज कराई गई. वडोदरा पहुंचने के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया.

महतो के मुताबिक, 30 अक्टूबर की शाम भुसावल के वरिष्ठ Police अधिकारी वडोदरा पहुंचे और पीड़ितों से घटना की पूरी जानकारी ली. पश्चिम बंगाल Police के एक डीएसपी, जो दल के साथ यात्रा कर रहे थे, उन्होंने भी अधिकारियों को घटना का विवरण दिया.

महतो ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है कि सात आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है. जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

एक वरिष्ठ Police अधिकारी के अनुसार, घटना में शामिल लोग अवैध हॉकर बताए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ मध्य रेलवे पिछले कुछ महीनों से अभियान चला रहा है.

अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से सैकड़ों अवैध हॉकरों की पहचान कर उन्हें हटाया गया है, लेकिन वे फिर से स्टेशन परिसरों में पहुंच जाते हैं. प्रारंभिक आशंका है कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें डर हुआ कि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद हो रही हैं, जिसके बाद उन्होंने यात्रियों पर हमला कर दिया.

हालांकि, जांच अभी जारी है, लेकिन इस घटना ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों के उत्साह को प्रभावित किया है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share