Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

ओडिशा बाढ़ संकट: विपक्ष का सरकार पर निशाना, चक्रवात की चेतावनी के बावजूद तैयारी नहीं होने का आरोप

Odisha बाढ़ संकट: विपक्ष का Government पर निशाना, चक्रवात की चेतावनी के बावजूद तैयारी नहीं होने का आरोप

भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर . Odisha के गंजाम और गजपति जिलों में आई भीषण बाढ़ के बीच विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजेडी) और कांग्रेस ने Friday को राज्य Government को निशाने पर लिया. दोनों दलों ने सवाल उठाया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की पूर्व चेतावनी के बावजूद Government चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी क्यों नहीं कर पाई.

भुवनेश्वर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में Odisha विधानसभा में बीजेडी की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक और पार्टी के उपाध्यक्ष प्रताप जेना ने बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्यों को लेकर राज्य Government की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए.

प्रमिला मलिक ने कहा कि यदि Government ने पहले से आवश्यक एहतियाती कदम उठाए होते तो हालात इतने गंभीर नहीं होते. उन्होंने कहा कि जलाशयों के बेहतर प्रबंधन, समुचित जल निकासी व्यवस्था और संवेदनशील नदी तटबंधों की समय पर मरम्मत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि गंजाम और गजपति जिलों में कई नदी तटबंध अवैध बालू खनन के कारण पहले से ही कमजोर और क्षतिग्रस्त हो चुके थे, जिससे बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गई.

मलिक ने कहा, ”भारी बारिश की संभावना की पहले से जानकारी होने के बावजूद Government ने एहतियाती कदम क्यों नहीं उठाए? बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के बजाय Government अपने प्रचार-प्रसार में व्यस्त है.”

उन्होंने Government से यह भी मांग की कि बचाव कार्यों के लिए कितने हेलीकॉप्टर लगाए गए और बाढ़ पीड़ितों को वास्तव में कितनी सहायता दी गई, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए.

बीजेडी ने आरोप लगाया कि राज्य Government बाढ़ प्रबंधन और प्रभावित लोगों की सहायता के मुद्दे पर लापरवाही बरत रही है. पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह अपना लोकतांत्रिक आंदोलन और तेज करेगी.

वहीं, कांग्रेस ने भी राज्य Government पर निशाना साधते हुए कहा कि गंजाम की मौजूदा स्थिति ने आपदा प्रबंधन, समन्वय और राहत कार्यों में गंभीर कमियों को उजागर कर दिया है.

Odisha प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के प्रवक्ता अभिषेक महानंदा ने कहा कि आधुनिक तकनीक, सैटेलाइट आधारित पूर्वानुमान और शुरुआती चेतावनी प्रणाली के दौर में प्रशासन किसी प्राकृतिक आपदा के प्रति तैयार न होने का बहाना नहीं बना सकता.

उन्होंने चक्रवात अर्नब को लेकर आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान और चेतावनियों के बावजूद राज्य Government की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए.

कांग्रेस ने मांग की कि राज्य Government तत्काल राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाए, नुकसान का व्यापक आकलन करे, प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा दे तथा स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता सुविधाएं और प्रभावित इलाकों में संपर्क व्यवस्था जल्द बहाल करे.

–

एएमटी/डीकेपी

Share