रामगढ़ में बेकाबू कंटेनर कार से टकराया; महिला की मौत, पांच घायल

रामगढ़, 6 सितंबर . Jharkhand के रामगढ़ जिले की चुट्टूपालू घाटी में Sunday को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. हादसे में घायल होने वालों में रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची Police ने हाइड्रा और क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया. Police के अनुसार, रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे एक कंटेनर (एनएल 01एबी 8418) का घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो गया.

इसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रही होंडा कार से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कंटेनर के नीचे बुरी तरह दब गई. सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना Police मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. Policeकर्मियों ने हाइड्रा और क्रेन की मदद से कार को कंटेनर के नीचे से बाहर निकाला. कार सवार दो महिलाओं और चालक को तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं, कार में बुरी तरह फंसी एक बच्ची को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया.

कार में डीएसपी अकरम रजा के परिवार के छह सदस्य सवार थे और सभी रांची से रामगढ़ आ रहे थे. हादसे में डीएसपी की मौसी सारा तबस्सुम (45) की मौके पर ही मौत हो गई. उनके मौसा फिरोज राही (48), बहन तरजा सलियां (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम घायल हो गईं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अकरम रजा भी मौके पर पहुंचे. रामगढ़ के Police अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और एसडीपीओ आलोक रंजन समेत अन्य वरिष्ठ Police अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण यह इलाका स्थानीय लोगों के बीच ‘मौत की घाटी’ के नाम से भी जाना जाने लगा है. तेज रफ्तार और भारी वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं होती रही हैं. ताजा हादसे के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment