Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए सलीम खान, पत्नी हेलेन ने जताया आभार

राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए सलीम खान, पत्नी हेलेन ने जताया आभार

Mumbai , 10 सितंबर . Maharashtra Government ने मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को हाल ही में प्रतिष्ठित स्वर्गीय राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया है. सलीम खान की दूसरी पत्नी और Actress हेलेन ने अवॉर्ड मिलने पर उनकी तरफ से शुक्रिया अदा किया.

सलीम खान की ओर से यह सम्मान स्वीकार करने के बाद मीडिया से बात करते हुए हेलेन ने कहा कि यह अवॉर्ड दिग्गज लेखक सलीम खान के लिए एक खास पल है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अविश्वसनीय योगदान दिया है.

मीडिया ने Actress से पूछा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान की खबर मिलने के बाद सलीम खान का क्या रिएक्शन था? हेलेन ने कहा कि उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो उनसे प्यार करते हैं और उनका साथ देते आए हैं.

हेलेन ने कहा कि वह उनकी ओर से यह सम्मान पाकर आभारी हैं. उन्होंने कहा, “मैं सलीम साहब के लिए इस अवॉर्ड के लिए आभारी हूं. उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं. उनकी सेहत बहुत अच्छी है. वह बहुत मजबूत इंसान हैं और आप सभी को, पूरे Maharashtra और पूरे India को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं.”

सलीम खान हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध स्क्रीनराइटर (पटकथा लेखक) और Actor हैं, हालांकि उन्होंने Bollywood की कुछ फिल्मों में साइड रोल ही किए हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर Actor की थी. इसमें बड़ा मुकाम न मिलने पर उन्होंने लेखन की तरफ रुख किया.

हेलेन और सलीम खान की बात करें तो वे पहली बार 1963 की फिल्म काबली खान में प्रोफेशनली मिले थे, जिसमें हेलेन ने फीमेल लीड रोल किया था, जबकि सलीम विलेन के रोल में थे.

सलीम खान और हेलन की पहली मुलाकात 1960 के दशक में फिल्मों के सेट पर हुई थी. साथ समय बिताने से उनकी यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन सलीम खान शादीशुदा था. सलीम खान की पहली शादी साल 1964 में सुशीला चरक (सलमा खान) से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा हैं. साल 1981 में सलीम ने हेलन से शादी कर ली. इस फैसले से पहली पत्नी सलमा खान और उनके बच्चे काफी आहत और नाराज हुए थे. समय के साथ सलमा खान ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था.

–

एनएस/वीसी

Share