Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राजस्व कर्मी हत्याकांड : झारखंड के राजस्वकर्मियों ने की एकदिवसीय कलमबंद हड़ताल

राजस्व कर्मी हत्याकांड : Jharkhand के राजस्वकर्मियों ने की एकदिवसीय कलमबंद हड़ताल

रांची, 29 अक्टूबर . Jharkhand की राजधानी रांची के अरगोड़ा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में राज्यभर के राजस्व कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा है. हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और राजस्व कर्मियों की सुरक्षा की मांग को लेकर Thursday को Jharkhand के सभी जिलों में राजस्व कर्मी एक दिवसीय कलमबंद (पेन डाउन) हड़ताल पर हैं.

इस राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के कारण प्रदेश के सभी अंचल कार्यालयों, भूमि सुधार उप-समाहर्ता कार्यालयों और जिला राजस्व शाखाओं में म्यूटेशन, भूमि मापी, प्रमाण पत्र निर्गत करने समेत तमाम जरूरी प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.

Jharkhand राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ के मुख्य संरक्षक India सिन्हा और महामंत्री दुर्गेश मुंडा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि इस आंदोलन में राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक (कर्मचारी) और अंचल अमीन समेत राजस्व विभाग के तमाम मैदानी कर्मी एकजुट होकर शामिल हुए हैं. संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने प्रदेश Government को चेतावनी दी है कि जब तक दिवंगत लक्ष्मीकांत मुंडा के हत्यारों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता और राजस्व कर्मियों के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा.

संघ ने कहा है कि यदि Police-प्रशासन ने त्वरित और कठोर कार्रवाई करने में ढिलाई बरती, तो राज्यभर के राजस्व कर्मी बाध्य होकर अनिश्चितकालीन पूर्ण हड़ताल पर जाने का कड़ा कदम उठाएंगे. Thursday की शाम राजस्वकर्मियों की कलमबंद हड़ताल समाप्त होने के बाद संघ की एक उच्चस्तरीय आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की उग्र आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी.

गौरतलब है कि अरगोड़ा अंचल में तैनात रहे कर्तव्यनिष्ठ राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या 24 अक्टूबर को रांची के नामकुम स्थित उनके आवास पर कर दी गई थी. उनके सिर पर चोट के निशान थे और घर से cctv कैमरे का डीवीआर तथा उनका मोबाइल फोन गायब मिला था. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

–

एसएनसी/एसके

Share