राजस्थान निकाय चुनाव : ‘जनता का मूड बदल चुका है, भाजपा के रोड शो में भीड़ नहीं’, कांग्रेस का दावा

jaipur, 10 सितंबर . Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. jaipur नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने Government पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने दावा किया है कि jaipur की जनता ने इस बार कांग्रेस को वापस लाने का मन बना लिया है.

से बात करते हुए सुनील शर्मा ने कहा, “jaipur में कांग्रेस का कैंपेन मैं संभाल रहा था, लेकिन भाजपा को अपने Chief Minister भजनलाल शर्मा को सड़कों पर उतरना पड़ा. इससे ही आपको फर्क और उनकी स्थिति का पता चल जाता है. भजनलाल शर्मा भी सड़कों पर हैं और उनके प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी सड़कों पर हैं. उसके बाद भी भाजपा के जुलूस में लोग नहीं जुट रहे हैं.”

उन्होंने भाजपा के जनसंपर्क अभियानों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके जुलूस में मुश्किल से 400-500 लोग जुट रहे हैं, जबकि कांग्रेस के प्रदर्शनों में 10 से 20 हजार लोगों की भीड़ उमड़ रही है. हमारी पार्टी के प्रदर्शनों की भीड़ देखिए. वहीं Government के Chief Minister , उपChief Minister , प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री तक आ गए, लेकिन वे 400 लोग भी नहीं जुटा पा रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने इसका कारण बताते हुए राज्य Government के कामकाज पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Government के तीन साल हो गए, लेकिन सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे गए. रोड शो से एक दिन पहले गड्ढे भरे जा रहे हैं, क्या यह जनता को नहीं दिख रहा?

सुनील शर्मा ने Government पर जनता को लूटने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, “Government स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट कर रही है. बिजली के बिलों में नगरीय उपकर के नाम पर लूट मच रही है. एक-एक गाड़ी का सालभर में कई बार चालान किया जा रहा है. उन्होंने 1,393 करोड़ रुपए जनता की जेबों से निकाल लिए और इस बार 6,000 करोड़ का टारगेट रखा है. जनता देख रही है कि उसके साथ क्या हो रहा है.”

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने तय कर लिया है और इस बार 100 प्रतिशत कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी. कांग्रेस बहुमत में आ रही है, लेकिन सत्ताधारी दल उनके पार्षदों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है. इसे रोकने के लिए पार्टी ने बाड़ाबंदी का इंतजाम किया है और 120 कमरों का एक रिसॉर्ट बुक किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने वाली है.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment