
जम्मू-कश्मीर, 10 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने ‘वंदे मातरम’ विवाद, संयुक्त राष्ट्र के नए मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को विवादित दिखाए जाने और कश्मीरी पंडितों को मिले धमकी भरे पत्रों पर प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ से हर भारतीय का भावनात्मक जुड़ाव है, वहीं यूएन को India के क्षेत्रों को India के हिस्से के रूप में ही दिखाना चाहिए.
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर जारी विवाद पर पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, “इस देश की भावना वंदे मातरम और आजादी के आंदोलन के साथ है. इस देश का हर भारतीय ‘वंदे मातरम’ को दिल से प्यार करता है. यह India के आजादी के आंदोलन का गीत था और हमारा राष्ट्रीय गीत है, इसलिए हर किसी का इससे गहरा इमोशनल कनेक्शन है.”
संयुक्त राष्ट्र के नए मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को India और चीन के बीच अलग-अलग इलाके के रूप में दिखाए जाने पर पूर्व डीजीपी ने कहा, “India ने कहा था कि जो भी मानचित्र जारी किया जाए, उसमें हमारे इलाके को हमारे हिस्से के रूप में दिखाया जाना चाहिए.”
उन्होंने जोर देते हुए कहा, “अगर इसके बावजूद ऐसा मानचित्र जारी किया गया, तो मुझे लगता है कि India को यूएन में यह मुद्दा फिर से उठाना चाहिए और विरोध दर्ज कराना चाहिए. ये हमारे इलाके हैं. पूरा जम्मू-कश्मीर India का है. अक्साई चिन भी India का हिस्सा है और चीन ने उस पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर रखा है.”
कश्मीरी पंडितों को फिर से मिले धमकी भरे लेटर पर पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, “मैं इस बारे में पहले भी दो-तीन बार बोल चुका हूं. मेरा मानना है कि इसकी जांच होनी चाहिए. आज के तकनीक के जमाने में यह पता लगाना मुमकिन है कि यह कहां से आया और कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की पर्सनल डिटेल्स, जिसमें उनके मोबाइल नंबर, गाड़ी के नंबर, घर के नंबर और पते शामिल हैं, किसके पास हैं. जांच में तेजी लानी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि यह कहां से आया.”
–
केके/एबीएम