रविदास मेहरोत्रा ने अखिलेश यादव के बयान का किया समर्थन, परिवारवाद को लेकर किया पलटवार

Lucknow, 23 अगस्त . Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवारवाद संबंधी बयान का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party संघर्षों की कोख से पैदा हुई है और पार्टी के जिन नेताओं के परिजन सांसद बने हैं, वे चुनाव जीतकर जनता के समर्थन से सदन पहुंचे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भी परिवारवाद से अछूती नहीं है और उसके कई शीर्ष नेताओं के परिवार के सदस्य राजनीति में महत्वपूर्ण पदों पर हैं.

मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए परिवारवाद का मुद्दा उठाती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के कई नेताओं के परिवार के सदस्य विधायक, सांसद और संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर हैं. ऐसे में भाजपा को दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है.

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को 120 सीटें देने संबंधी अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी के कई विधायक Samajwadi Party के समर्थन से जीतकर आए थे. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी को भी Samajwadi Party के समर्थन का लाभ मिला था, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ Political समझौता कर लिया. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को आरएलडी का इतना सम्मान करना है तो उसे विधानसभा चुनाव में 120 सीटें देकर दिखाना चाहिए.

चीनी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर मेहरोत्रा ने केंद्र Government को घेरते हुए कहा कि पिछले कुछ समय में चीनी के दामों में तेज बढ़ोतरी हुई है. उनका आरोप था कि बड़ी मात्रा में गन्ने का उपयोग इथेनॉल उत्पादन के लिए किए जाने के कारण चीनी उत्पादन प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि एक तरफ आम लोगों को महंगी चीनी खरीदनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहन चालकों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने केंद्र Government की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बाद युद्धविराम की घोषणा से कई सवाल खड़े होते हैं. इसी संदर्भ में उन्होंने अखिलेश यादव की ओर से कही गई ‘भाग जाओ Pakistan’ वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए भाजपा की आलोचना की.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा स्कूलों के भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वालों पर First Information Report दर्ज करने के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में हजारों Governmentी स्कूल बंद हो चुके हैं और बड़ी संख्या में विद्यालय बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में बिजली, पंखे, फर्नीचर, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है. उनके अनुसार भाजपा Government शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है और छात्रों की समस्याओं को हल करने के बजाय विरोध की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए मेहरोत्रा ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में Samajwadi Party के पक्ष में माहौल बन रहा है. उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है और इसी कारण लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं.

जाति आधारित आरक्षण में उपवर्गीकरण को लेकर चल रहे आंदोलन और उपChief Minister बृजेश पाठक के बयान पर सपा विधायक ने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party पीडीए के साथ-साथ महिलाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा कि पीडीए का अर्थ केवल सामाजिक वर्ग नहीं, बल्कि उन सभी लोगों से है जो पीड़ित, उपेक्षित और सम्मान से वंचित हैं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment