Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी में मुसलमान समझदार हो गया है, उसी के साथ जाएगा जो हक-इंसाफ की बात करेगा : वारिस पठान

यूपी में मुसलमान समझदार हो गया है, उसी के साथ जाएगा जो हक इंसाफ की बात करेगा : वारिस पठान

यूपी में मुसलमान समझदार हो गया है, उसी के साथ जाएगा जो हक-इंसाफ की बात करेगा : वारिस पठान

Mumbai , 11 नवंबर . उत्तर प्रदेश की सियासत में मुस्लिम वोट को लेकर घमासान तेज होता नजर आ रहा है. एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने इसी बदले हुए मूड को अपनी सियासी जमीन बताया. उनका तर्क है कि खामोशी के दौर में वोट लेने वाली पार्टियों से अब सवाल पूछा जा रहा है और हक, इंसाफ और बराबरी की राजनीति को नया विकल्प माना जा रहा है.

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा, “आसमान पर थूकने वाले को समझ लेना चाहिए कि पलटकर थूक उसी के मुंह पर गिरेगा. करारा जवाब मिलेगा. यह उनकी घबराहट, बौखलाहट, पेट में दर्द और टेंशन का नतीजा है, जो उनकी जुबान और उनके अल्फाजों से निकल रहा है. इतने बरसों से आपने जिनका वोट लिया, जब उन पर परेशानी आई, जब उन पर दुख-दर्द के पहाड़ टूट पड़े, तब तो आपने मुंह पर फेविकोल लगाकर खामोशी अख्तियार कर ली थी. मुजफ्फरनगर हो गया, आप सैफई में थे. अब आपको याद आया है?”

उन्होंने कहा कि अब असदुद्दीन ओवैसी वहां जा रहे हैं, हम कह रहे हैं कि हम Political सशक्तीकरण करने आए हैं, हक और इंसाफ दिलाने आए हैं, बराबरी और न्याय की बात कर रहे हैं, तो आपको तकलीफ हो गई. आप कह रहे हैं कि इतने बरसों से हम इनका वोट लेते थे, मुसलमानों का वोट तो हमारे बाप की जागीर है, वह कहां जाएगा? वह तो हमें ही वोट देगा. हम उसके लिए कुछ न भी करें, तब भी वह हमारे साथ रहेगा.

वारिस पठान ने कहा कि वक्त बदल गया है और अब उत्तर प्रदेश का मुसलमान समझदार हो गया है. उसने ठान लिया है कि वह उसी के साथ जाएगा जो उसके हक और इंसाफ की बात करेगा, जो उसके दुख-दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा. वह विकल्प उन्हें असदुद्दीन ओवैसी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के रूप में दिखाई दिया है, जो उनके हक और इंसाफ की बात कर रही है.

उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने पांच-छह सभाएं कीं. लोगों ने उन्हें प्यार और मोहब्बत से नवाजा. हमें यकीन है कि उत्तर प्रदेश में हमें अच्छी कामयाबी मिलेगी और हमारे उम्मीदवार चुनकर विधानसभा में जाएंगे. वे उत्तर प्रदेश के गरीबों, मजलूमों और इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे. इनकी तरह नहीं कि जीतकर सिर्फ सत्ता में बैठ जाएं, लेकिन जब मुसलमानों की मस्जिद गिराई जाए तो खामोश रहें, मदरसों को गिराया जाए तो खामोश रहें, और जब बेगुनाह लोगों को जेलों में ठूंस दिया जाए तो भी खामोशी अख्तियार कर लें.

एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि अब चुनाव का वक्त आ गया है तो सारे बरसाती मेंढक बाहर निकल आए हैं. अब यह नहीं चलेगा. अब यह पाखंड नहीं चलेगा. जनता ने अपना मन बना लिया है और पूरी जनता ओवैसी साहब के साथ है. सच का बोलबाला होता है और झूठ का मुंह काला. यह बिल्कुल झूठ बोलते हैं. हमारे लोग पूरे उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. वहां वर्षों से काम चल रहा है. कहीं भी कोई घटना हुई है तो उत्तर प्रदेश की हमारी पूरी टीम वहां पहुंची है और लोगों के बीच खड़ी हुई है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ पर हुए हमले को लेकर वारिस पठान ने कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. यह बेहद निंदनीय है. सोचने वाली बात यह है कि Prime Minister ने नोटबंदी के समय भी कहा था कि आतंकवादी गतिविधियां खत्म हो जाएंगी. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय भी कहा गया था कि आतंकवाद समाप्त हो जाएगा, लेकिन हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है. पुलवामा हुआ, पहलगाम हुआ, और अब अगर हमारे जवानों पर इस तरह का हमला हो रहा है तो सवाल उठता है कि Government क्या कर रही है?

उन्होंने कहा कि क्या सिर्फ बयानबाजी होगी या जो आतंकवादी हमला कर रहे हैं, उनके ठिकानों में घुसकर उन्हें नेस्तनाबूद किया जाएगा? हमने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की, हमने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई हुई. फिर भी यदि इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो कब तक? Government को सख्त कदम उठाने चाहिए. जिसने भी यह हमला किया है, उसे उसी भाषा में जवाब देना चाहिए. आतंकवादियों को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया जाना चाहिए. सिर्फ बैठकर बयान देने से काम नहीं चलेगा. आतंकवादियों की हर गोली का जवाब मजबूती से दिया जाना चाहिए.

–

केके/एबीएम

Share