बालाघाट में ठगी गई 20 लाख की रकम पीड़ित को वापस मिली

बालाघाट, 11 नवंबर . Madhya Pradesh के बालाघाट जिले में एक व्यक्ति साइबर ठगों के जाल में ऐसा फंसा कि उससे 20 लाख की ठगी कर ली गई. Police की सक्रियता से पीड़ित को अपनी राशि वापस मिल गई है. मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 20 के राम गली इलाके में रहने वाले संजय नेमा से 20 लाख रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी कर ली गई.
अज्ञात ने नेमा से ऑनलाइन साइबर ठगी की थी. Police तक मामला पहुंचा तो Police ने गहनता से जांच शुरू की. Police से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत प्राप्त होते ही साइबर नोडल बालाघाट द्वारा मामले को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से पोर्टल एवं अधिकृत ई-मेल के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया.
Police द्वारा संदिग्ध बैंकिंग लेन-देन की राशि होल्ड कराने के लिए त्वरित प्रयास किए गए. इसके परिणामस्वरूप इक्विटस बैंक में ठगी की संपूर्ण राशि 20 लाख रुपए होल्ड करा ली गई. आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई.
Madhya Pradesh Police ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतें. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी अथवा अन्य वित्तीय विवरण साझा न करें.
Police का कहना है कि साइबर ठगी के मामलों में गोल्डन ऑवर, अर्थात ठगी के तुरंत बाद का प्रारंभिक समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दौरान तत्काल शिकायत करने से ठगी की राशि को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराने और पीड़ित को राशि वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है. राज्य की Police लगातार लोगों को जागरूक कर रही है और बता रही है कि साइबर ठग किस तरीके से ठगी करते हैं, लिहाजा सजग और सतर्क रहना जरूरी है.
–
एसएनपी/डीकेपी


