यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले का आदेश, 30 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी

New Delhi, 27 अक्टूबर . चुनाव आयोग ने 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में Governmentी अधिकारियों और Policeकर्मियों के तबादले को लेकर निर्देश जारी किए हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े अधिकारियों की तैनाती उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर नहीं होनी चाहिए, जहां वे लंबे समय से कार्यरत हैं.
India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने Tuesday को उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा. आयोग ने अपने तबादला संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि चुनाव के दौरान निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके. आयोग के अनुसार, गोवा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2027, मणिपुर का 13 मार्च, पंजाब का 16 मार्च, उत्तराखंड का 28 मार्च और उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है.
चुनाव आयोग ने कहा कि तबादले की नीति के दायरे में मंडलायुक्त, नगर आयुक्त, निषेध एवं आबकारी विभाग के अधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे. Police विभाग में रेंज एडीजी, आईजी, अतिरिक्त आईजी, Police आयुक्त, डीआईजी, अतिरिक्त Police आयुक्त, राज्य सशस्त्र Police के कमांडेंट, एसएसपी, एसपी, संयुक्त Police आयुक्त, डीसीपी, एसीपी, अतिरिक्त एसपी, उपमंडल स्तर के Police प्रमुख, इंस्पेक्टर, रिजर्व इंस्पेक्टर और उनके समकक्ष रैंक के अधिकारी भी इन निर्देशों के दायरे में आएंगे.
आयोग ने स्पष्ट किया कि यह नियम उन Police अधिकारियों पर लागू होंगे, जो चुनाव के दौरान जिलों में सुरक्षा व्यवस्था या Police बलों की तैनाती के लिए जिम्मेदार होते हैं. निर्वाचन आयोग ने अपने पत्र में संबंधित अधिकारियों और राज्य Governmentों के विभागों को निर्देशों की जानकारी देने तथा उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है.
आयोग ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) या संबंधित जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, वे अपने स्थान पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति का इंतजार किए बिना तत्काल कार्यभार सौंप दें.
निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि नए आदेश के दायरे में आने वाले सभी अधिकारियों के तबादले और तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाए. साथ ही, संबंधित विभागों से कार्रवाई का विवरण प्राप्त करने के बाद मुख्य सचिव और Police महानिदेशक (डीजीपी) को अनुपालन रिपोर्ट 30 नवंबर तक आयोग को सौंपनी होगी.
–
डीएससी


