Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी घमासान, भाजपा बोली 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोट पर सियासी घमासान, भाजपा बोली- 95 फीसदी मतदाता हमारे साथ

Lucknow, 12 नवंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक को लेकर सियासत तेज हो गई है. ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के नए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा पर मंत्री एके शर्मा ने मुस्लिम समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा ने 70 साल में मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया. वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दावा किया कि अखिलेश यादव की 95-5 वाली लाइन के हिसाब से भी 95 फीसदी मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और सपा के पास सिर्फ तुष्टिकरण वाले 5 फीसदी बचे हैं.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister बृजेश पाठक ने कहा कि Samajwadi Party ये बात समझ ही नहीं पा रही है कि भाजपा की Government तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है. हमारा मानना है कि 80 फीसदी मतदाता भाजपा के साथ हैं. अखिलेश यादव ने एक नई लाइन बोली है कि 95-5 की लड़ाई है. 5 फीसदी मतदाता ही आपके पास बचे हैं जो तुष्टिकरण वाले हैं. शेष 95 फीसदी मतदाता भाजपा के साथ हैं.

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मैं नए सामाजिक मोर्चे को अपनी शुभकामनाएं दूंगा. चूंकि मैं एक ऐसे जिले से आता हूं, जहां मुस्लिम आबादी काफी अच्छी संख्या में है, इसलिए मैं अपनी आंखों से रोज देखता हूं कि पिछले सत्तर वर्षों में खासकर 2017 तक, जब कांग्रेस की Government कई दशकों तक रही और Samajwadi Party की Government भी चार बार इस प्रदेश में रही, तब भी इन लोगों ने मुसलमानों के लिए विशेष रूप से कुछ नहीं किया.

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इस बात को समझता है और जानता है. यदि उनके लिए कोई नया विकल्प खड़ा हो रहा है तो मैं मुस्लिम समाज को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देना चाहूंगा.

शहरी विकास मंत्री ने कहा, “मैं Lucknowवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. Lucknow के नगर कर्मियों, सफाई मित्रों, अधिकारियों और विशेष रूप से Political नेतृत्व को भी बधाई देता हूं कि लगातार दूसरी बार उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ तीन नगरों में अपना स्थान बनाए रखा है.”

उन्होंने कहा कि यदि Lucknow की बात करें तो यह देश के सबसे अच्छे शहरों में बनकर उभर रहा है. वायु सर्वेक्षण में भी Lucknow को प्रथम स्थान मिला है. रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में भी Lucknow नंबर एक पर चल रहा है. इस प्रकार देश में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहने की परंपरा को Lucknow ने लगातार बनाए रखा है. मैं Lucknow के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

एके शर्मा ने कहा कि साथ ही, कल के सर्वेक्षण में वाराणसी को नदी तट के नगरों की श्रेणी में हजारों नगरों के बीच तीसरा स्थान मिला है. सभी काशीवासियों को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं. गाजियाबाद ने भी बहुत अच्छी रैंकिंग हासिल की है. उन्हें भी मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश के नगर, पूर्व हों या पश्चिम, सभी नगरों ने राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त किया है.

उन्होंने कहा कि अब हम उन्हें प्रेरित भी कर रहे हैं कि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उतरें. उसी हिसाब से हमने योजनाएं भी बनाई हैं और काम भी चल रहा है. मुझे आशा है कि आने वाले कुछ ही महीनों में हमारे कई नगर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भी अपना ऊंचा स्थान बनाएंगे.

–

केके/वीसी

Share