Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार : नवादा की मगही पान उत्पादक कल्याण समिति को मिला ‘प्लांट जीनोम सेवियर कम्युनिटी अवार्ड’

बिहार : नवादा की मगही पान उत्पादक कल्याण समिति को मिला ‘प्लांट जीनोम सेवियर कम्युनिटी अवार्ड’

भागलपुर, 12 नवंबर . बिहार की पारंपरिक कृषि विरासत और विशिष्ट पहचान वाले मगही पान के संरक्षण एवं संवर्धन को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है. नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड के ढेवरी स्थित मगही पान उत्पादक कल्याण समिति को India Government के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (पीपीवीएफआरए) की ओर से प्रतिष्ठित ‘प्लांट जीनोम सेवियर कम्युनिटी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है.

यह सम्मान मगही पान की पारंपरिक किस्मों के संरक्षण, संवर्धन और किसानों के पारंपरिक ज्ञान को सुरक्षित रखने में समिति के योगदान के लिए दिया गया है. Thursday को New Delhi स्थित नेशनल एग्रीकल्चरल साइंस कॉम्प्लेक्स (एनएएससी), पूसा के India रत्न सी. सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम में आयोजित प्राधिकरण के 22वें स्थापना दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया. Prime Minister के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने समिति के प्रतिनिधियों को पुरस्कार प्रदान किया.

समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव अतिश चंद्रा, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र आर. तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. पुरस्कार ग्रहण करने के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ. ए. के. सिंह, Patna स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक शिवनाथ दास तथा मगही पान उत्पादक कल्याण समिति के सदस्य संयुक्त रूप से उपस्थित रहे.

यह पुरस्कार उन किसान समुदायों और संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने पारंपरिक फसल किस्मों, आनुवंशिक संसाधनों तथा किसानों के पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है. समिति का चयन बिहार के पान उत्पादक किसानों के वर्षों के अनुभव, सामूहिक प्रयास और पारंपरिक कृषि ज्ञान को मिली राष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखा जा रहा है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने इस उपलब्धि पर समिति के पदाधिकारियों और किसानों को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि मगही पान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान मिलना बिहार के किसानों की मेहनत, पारंपरिक कृषि ज्ञान और जैव विविधता संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. विश्वविद्यालय पारंपरिक फसलों के संरक्षण, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि मगही पान जैसी विशिष्ट कृषि विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके लिए किसानों और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है.

गौरतलब है कि मगही पान को पहले ही भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) मिल चुका है. इसके संरक्षण और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. निदेशक अनुसंधान डॉ. ए. के. सिंह के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, उन्नत खेती की तकनीकों और किसानों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं. इस्लामपुर स्थित पान अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों का भी इसमें योगदान रहा है. इस सम्मान से मगही पान की राष्ट्रीय पहचान मजबूत होने के साथ ही बिहार के पान उत्पादक किसानों को पारंपरिक कृषि विरासत के संरक्षण और वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है.

–

एमएनपी/पीएम

Share