Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर केरल सरकार ने शुरू की व्यापक जांच

ई 20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर केरल सरकार ने शुरू की व्यापक जांच

ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर केरल Government ने शुरू की व्यापक जांच

तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर . केरल Government ने राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर जांच तेज कर दी है. Chief Minister वीडी सतीशन ने Thursday को यह जानकारी दी. दरअसल, ई20 पेट्रोल में गंभीर अनियमितताओं की खबरों से वाहन चालकों के बीच चिंता बढ़ गई है.

नागरिक आपूर्ति विभाग ने तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के नौ पेट्रोल पंपों से ईंधन के नमूने लिए हैं. इनका उद्देश्य ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच करना और यह सुनिश्चित करना है कि इसमें तय मात्रा में एथेनॉल मिलाया गया है या नहीं. इन नमूनों में एथेनॉल की मात्रा और ईंधन की कुल गुणवत्ता की जांच की जाएगी.

Chief Minister सतीशन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि 10 दिनों के भीतर जांच के नतीजे आने की उम्मीद है. राज्यभर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इस तरह की जांच की जाएगी.

केरल Government ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अनियमितता पाई जाती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह कदम ई20 पेट्रोल की आपूर्ति और गुणवत्ता में अनियमितताओं की खबरों के बीच उठाया गया है. ई20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है.

एथेनॉल मिश्रित ईंधन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण अब गुणवत्ता नियंत्रण पर फिर से ध्यान दिया जा रहा है. यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उपभोक्ताओं को उसी गुणवत्ता का ईंधन मिले, जिसके लिए वे पैसे चुका रहे हैं.

Chief Minister ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना Government की प्राथमिकता बनी रहेगी. साथ ही, अच्छी गुणवत्ता वाले ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे.

यह जांच अभियान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ई20 पेट्रोल केंद्र Government के ‘एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम’ का हिस्सा है. इसका मकसद आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना और नवीकरणीय ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है.

हालांकि, ईंधन की गुणवत्ता को लेकर जताई गई चिंताओं ने प्रभावी निगरानी को जरूरी बना दिया है, खासकर तब जब ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल पंप अब उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन की ओर बढ़ रहे हैं.

चल रही जांच के नतीजों से पता चलेगा कि जिन पेट्रोल पंपों की जांच की गई है, वहां गुणवत्ता से जुड़े नियमों का कोई उल्लंघन हुआ है या नहीं. Government ने कहा है कि यह जांच सिर्फ इन नौ पेट्रोल पंपों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि आने वाले दिनों में और भी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी.

–

एएसएच/पीएम

Share