Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ममता-अभिषेक को परेशान करना ही एकमात्र लक्ष्य, सुरक्षा हटाना भी उसी का हिस्सा: सौगत रॉय

ममता अभिषेक को परेशान करना ही एकमात्र लक्ष्य, सुरक्षा हटाना भी उसी का हिस्सा: सौगत रॉय

ममता-अभिषेक को परेशान करना ही एकमात्र लक्ष्य, सुरक्षा हटाना भी उसी का हिस्सा: सौगत रॉय

कोलकाता, 12 नवंबर . तृणमूल कांग्रेस से सांसद सौगत रॉय ने अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर बुलडोजर चलने और सुरक्षा हटाए जाने को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को परेशान करने की सोची-समझी कोशिश बताया. उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है और इससे कुछ होने वाला नहीं है. साथ ही भाईदूज विवाद को भाई-बहन का निजी मामला बताते हुए उन्होंने इसे Political रंग देने पर भी आपत्ति जताई.

हर साल की तरह इस साल ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर भाईदूज के त्योहार का आयोजन नहीं किया गया. ममता के भाई बाबुन बंधोपाध्याय ने डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस से जाकर भाईदूज लिया. इस मामले को लेकर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, “भाई दूज एक पारिवारिक अनुष्ठान है. इसको लेकर इतना मीडिया अटेंशन दिया जा रहा है, यह मुझे ठीक नहीं लगता. उन भाई-बहन के बीच जो हुआ, वह उनका निजी मामला है. इसमें Political क्या था?”

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चले बुलडोजर को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो पहले भी हुआ है. अभिषेक की जो सुरक्षा थी, वह पहले ही हटा ली गई थी. एक तो सुरक्षा कवच था और दूसरी व्यवस्था थी तो दोनों हटा लिए गए. इसमें क्या बोलना है? यह तो पश्चिम बंगाल Government और उसके अधिकारियों का विषय है.

सौगत रॉय ने आरोप लगाया कि ऐसा उन्हें परेशान करने के लिए किया जा रहा है. उसका एक ही लक्ष्य है कि कैसे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को परेशान किया जाए, उनकी सुरक्षा कैसे कम की जाए लेकिन यह कोई नई बात नहीं है. यह सब करके भी कुछ होने वाला नहीं है.

कुलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है. इसकी मैं घोर निंदा करता हूं. कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अपनी पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं सामने आ जाती हैं. इस घटना में तीन जवान घायल हुए हैं. यह बेहद दुखद है और Government को चाहिए कि वह उचित कदम उठाए.

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास के निधन पर उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद बात है. उनकी उम्र भी अधिक नहीं थी. वे मंत्री भी रहे थे और एक बड़े नेता थे, लेकिन Government बदलने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. यह साबित भी नहीं हुआ था कि उन्होंने कोई अपराध किया है, फिर भी उन्हें 46 दिन तक जेल में रहना पड़ा.

उन्होंने कहा कि इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा. इससे पहले उनके बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी. इन सब घटनाओं का उनके मन और स्वास्थ्य पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा. इसलिए उनका इस तरह चले जाना बेहद दुखद है.

–

केके/वीसी

Share