एनसीपी के विलय पर बयान सत्ता के अहंकार की अभिव्यक्ति, भाजपा की राजनीति ही ब्लैकमेल पर टिकी : रोहित पवार

पुणे, 12 नवंबर . एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने Thursday को Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने सीएम फडणवीस के बयान को सत्ता से पैदा हुए अहंकार की अभिव्यक्ति बताया है.
बता दें कि Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि एनसीपी के दोनों गुट हमारे बिना एक नहीं होंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि शरद पवार और उपChief Minister सुनेत्रा पवार (एनसीपी के प्रतिद्वंद्वी गुटों के नेतृत्वकर्ता) ही स्पष्ट कर सकते हैं कि पार्टियां फिर से एक होंगी या नहीं. उन्होंने कहा कि कोई भी विलय सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता यानी भाजपा से सलाह किए बिना नहीं हो सकता.
सीएम फडणवीस के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित पवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “विलय की कोई बात नहीं हो रही है और जब तक भाजपा के साथ गठबंधन है, तब तक विलय का सवाल ही नहीं उठता. इसलिए, Chief Minister का यह बयान कि हमारे बिना एनसीपी के दोनों गुट फिर से एक नहीं हो सकते, सत्ता के अहंकार को दर्शाता है.”
रोहित पवार ने पीसीएमसी चुनाव के दौरान मुंढवा मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पीसीएमसी चुनाव में मुंढवा मुद्दे पर भाजपा के ब्लैकमेल करने की कोशिश के बाद भी अजित दादा ने इस पर ध्यान नहीं दिया था.
रोहित पवार ने लिखा, “पीसीएमसी चुनावों के दौरान, भाजपा ने मुंढवा के मुद्दे का इस्तेमाल करके ब्लैकमेल करने की कोशिश की लेकिन अजित दादा ने इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. अजित दादा को कौन ब्लैकमेल कर रहा था या किसके इशारे पर यह ब्लैकमेलिंग की जा रही थी? चूंकि भाजपा और उसके नेताओं ने अपनी पूरी राजनीति ही ब्लैकमेलिंग की नींव पर खड़ी की है, इसलिए उनके लिए बेहतर होगा कि वे एनसीपी के फिर से एक होने के विषय पर कोई टिप्पणी न करें.”
–
वीकेयू/पीएम


