
Mumbai , 1 सितंबर . Actor अनुपम खेर फिल्मों से लेकर रंगमंच तक के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. Actor जल्द ही अपने लोकप्रिय नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ के लिए यूएस और कनाडा जा रहे हैं. Actor ने बताया कि यूएस जाने से पहले उन्होंने अपनी मां दुलारी के साथ कुछ समय बिताया.
मां के साथ बिताए गए यादगार पल को Actor ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें मां दुलारी, भाई राजू और भाभी रीना नजर आ रहे हैं. Actor ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इस बात पर जोर दिया कि जैसे-जैसे लोग जिंदगी के एक पड़ाव पर पहुंचते हैं, वे अक्सर अपने बचपन की यादों में खो जाते हैं.
Actor ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “अपने नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ के लिए अमेरिका और कनाडा जा रहा हूं. दो महीने से पहले वापसी नहीं होगी, इसलिए सोचा मां को हंसते-हंसाते अलविदा कह दूं लेकिन मां के साथ कश्मीरी भाषा में बातचीत कहां से शुरू होकर कहां पहुंच जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं.”
Actor ने बताया कि बढ़ती उम्र में अक्सर हमारी यादें बचपन के गलियारों में घूमती है. उन्होंने लिखा, “मां के साथ बातचीत उनके बचपन और चचेरे भाई-बहनों से शुरू हुई. उम्र के इस पड़ाव पर शायद इंसान अपने बचपन के गलियारों में ज्यादा घूमने लगता है क्योंकि वहां की यादें न बूढ़ी होती हैं और न ही उनका रंग फीका पड़ता है.”
Actor ने बताया कि उनकी मां की बात बचपन से कब छोटे भाई राजू तक पहुंच गई पता ही नहीं लगा. उन्होंने लिखा, “मां की बात फिर अचानक राजू की रंगी हुई मूंछों तक पहुंच गई कि उसने मूंछ ठीक से धोई नहीं थी, तो वह बिल्कुल चार्ली चैप्लिन की काली मूंछ जैसी लग रही थी. भाभी उसकी सफाई दिए जा रही थीं, मां मेरी बात सुनने की कोशिश कर रही थीं और मैं समझने की कोशिश कर रहा था कि इस घर में असली विषय आखिर चल कौन सा रहा है.”
उन्होंने आखिरी में लिखा, “यही तो एक साधारण घर की असाधारण खूबसूरती है. एक साथ कई बातें, आवाजें, सफाइयां, थोड़ी हंसी, पुरानी यादें और ढेर सारा प्यार.”
–
एनएस/पीएम