Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,आतंकवाद,अंतरराष्ट्रीय

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने ‘खतरनाक आतंकवादी हमले’ के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने ‘खतरनाक आतंकवादी हमले’ के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

अबू धाबी, 2 अक्टूबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के President मोहम्मद बिन जायद के सलाहकार अनवर गर्गाश ने Friday को भारतीय फ्लाईDubai के पायलट स्मित मच्छार की Wednesday को हुई ‘खतरनाक आतंकवादी घटना’ के दौरान दिखाए गए साहस और प्रोफेशनलिज्म की सराहना की.

गर्गाश ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “फ्लाईDubai के भारतीय पायलट स्मित मच्छार हर तरह की सराहना के हकदार हैं. उन्होंने एक खतरनाक आतंकवादी कृत्य और संभावित आपदा के सामने साहस और जिम्मेदारी का सही अर्थ दिखाया. सबसे कठिन परिस्थितियों में उनका प्रोफेशनलिज्म और नैतिक बोध उन्हें एक सच्चा हीरो बनाते हैं.”

यूएई के विदेश मंत्रालय ने Thursday को कहा कि सार्वजनिक अभियोजकों की एक विशेष टीम को घटना की जांच और इसकी परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने का काम सौंपा गया है.

बयान में कहा गया, “मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यूएई न्यायिक अधिकारियों के पास लागू कानून के अनुसार जांच का अधिकार क्षेत्र है, क्योंकि विमान यूएई में पंजीकृत है और उसके ध्वज के तहत उड़ता है. नतीजतन, यूएई का कानून विमान में किए गए अपराधों पर लागू होता है, भले ही वे देश के क्षेत्र के बाहर हुए हों.”

मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया कि जांच में घटना के सभी पहलुओं, इसके मकसद और क्या इसका आतंकवादी गतिविधि या इरादे से कोई संबंध था या कोई पूर्व योजना या दिशानिर्देश था, इसकी जांच की जाएगी.

मंत्रालय ने कहा, “यूएई ने सऊदी अधिकारियों का भी आभार जताया, उनके सहयोग और घटना से निपटने के तरीके की सराहना की.”

इजरायली Prime Minister के प्रवक्ता डेविड मेंसर ने कहा कि Wednesday को फ्लाईDubai की फ्लाइट को गिराने की कोशिश संयुक्त राज्य अमेरिका में 11 सितंबर के हमलों के समान लग रही थी.

मेंसर ने को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कहा, “निश्चित तौर पर ऐसा ही लग रहा है. यह 9/11 जैसा ही हो सकता था. एक डिटेल है जो शायद छूट गई हो. जब एक इजरायली यात्री और एक क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसने में कामयाब हुए, तो उन्होंने पाया कि ओमानी पायलट, पायलट की सीट पर नहीं बैठा था. वह कंट्रोल्स के ऊपर खड़ा था और बहादुर भारतीय पायलट पर हमला करते हुए कंट्रोल्स में तोड़फोड़ करने और विमान के कंट्रोल सिस्टम को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था. यह आदमी विमान को गिराना चाहता था. आप 9/11 और इस हमले के बीच तुलना किए बिना नहीं रह सकते.”

–

केके/एबीएम

Share