26/11 की बरसी : इजरायल ने भारत के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा, बोला- ‘हम न भूलेंगे, न कभी माफ करेंगे’

New Delhi, 26 नवंबर . Mumbai स्थित महावाणिज्य दूतावास के कॉन्सुल जनरल यानिव रेवाच ने 26/11 Mumbai आतंकी हमलों में शहादत देने वाले एएसआई तुकराम ओंबले के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया. उन्होंने कहा कि उस आतंकी घटना को इजरायल कभी न भूला है और उन दहशतगर्दों को कभी माफ कर पाएगा.
भयानक आतंकी हमलों की 18वीं बरसी के मौके पर, मध्य-पश्चिम India में इजरायल के महावाणिज्य दूत (कॉन्सल जनरल) यानिव रेवाच Mumbai के लियोपोल्ड कैफे पहुंचे. 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले के दौरान यह जगह भी उन स्थानों में से एक थी, जिन्हें निशाना बनाया गया था.
यहीं पर से विशेष बातचीत में, रेवाच ने कहा, “मैं यहां India के प्रति एकजुटता दर्शाने आया हूं. न केवल यहां लेकिन जो कुछ पूरे Mumbai शहर में हुआ, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे. हम India का समर्थन करते हैं और इस देश के साथ खड़े हैं. हम न कभी भूलेंगे, न कभी माफ करेंगे, और हम मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे.”
उन्होंने आतंकवाद विरोधी प्रयासों में India और इजरायल के बीच और अधिक करीबी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया. इसमें उन Governmentों और देशों का सामना करना भी शामिल है जो आतंकवादी समूहों का समर्थन करते हैं.
रेवाच ने कहा, “मैं देखता हूं कि India कई मामलों में बहुत आगे है, और इन विषयों पर हमें India से बहुत कुछ सीखना है. मुझे लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ हमें मिलकर काम करना जारी रखना चाहिए. इसमें न केवल आतंकवादी समूह, बल्कि उन समूहों का समर्थन करने वाली Governmentें और देश भी शामिल हैं. हमें इन आतंकी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए मिलकर काम करना होगा.”
इससे पहले, India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने 26/11 के भयानक Mumbai आतंकी हमलों के पीड़ितों को याद करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, “26/11 के भयानक Mumbai आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को आज हम याद कर रहे हैं.”
वहीं, इजरायली दूतावास ने नरीमन हाउस में जान गंवाने वाले पांच इजरायली नागरिकों को भी याद किया. दूतावास ने लिखा कि 26/11 के Mumbai आतंकी हमलों की बरसी पर, हम उन 166 निर्दोष लोगों को याद करते हैं, जिनकी जान चली गई. इनमें पांच इजरायली नागरिक गैब्रिएल और रिवका होल्ट्जबर्ग, लीबिश टीटेलबाम, बेंटजियन क्रोमन और योचेवेद ओरपाज भी शामिल थे. इनकी नरीमन हाउस में हत्या कर दी गई थी.
दूतावास ने हर कदम पर India का साथ निभाने का भरोसा दिलाते हुए आगे कहा, “आज, हम पीड़ितों के परिवारों, हमले में बच गए लोगों और India की जनता के साथ खड़े हैं. उनके इस नुकसान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. इजरायल और India आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और उन सभी लोगों को याद करते हैं, जिनकी जान इस हमले में चली गई.”
26 नवंबर 2008 को Pakistan से समुद्री रास्ते के जरिए Mumbai पहुंचे लश्कर-ए-तैयबा के हथियारों से लैस 10 आतंकियों ने शहर के कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया था. इन हमलों में विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताज महल पैलेस होटल, ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस, लियोपोल्ड कैफे और कामा अस्पताल सहित कई स्थानों पर आतंक मचाया था.
–
केआर/


