युवा प्रदर्शनों पर भाजपा का हमला, प्रवीण कुमार बोले- अराजकता फैलाना चाहती है सीजेपी-कांग्रेस

Mumbai , 10 अक्टूबर . दिल्ली और Maharashtra में चल रहे युवा प्रदर्शनों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया. भाजपा विधान परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने कांग्रेस और सीजेपी पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन आम युवाओं का नहीं, बल्कि विशिष्ट विचारधारा के लोगों का है, जो पीएम मोदी के बढ़ते कद से डरे हुए हैं. वहीं President से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी.

भाजपा एमएलसी प्रवीण कुमार ने कहा, “दिपके की सीजेपी पार्टी देश में अराजकता फैलाना चाहती है, क्योंकि अभी तक उन्होंने जो आंदोलन किया, उसमें कौन सी विचारधारा के लोग सम्मिलित हैं, यह देशवासियों ने देखा है. Prime Minister मोदी जिस तरह से देश को प्रगति की ऊंचाई पर लेकर जा रहे हैं, ऐसे में लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें हरा नहीं सकते. ऐसे में अराजकता फैलाना, भ्रम निर्माण करना, झूठा नैरेटिव सेट करके पीएम मोदी के प्रति और Government के प्रति वातावरण खराब करना, यही इनका दांव है.”

प्रवीण कुमार ने कहा कि विपक्ष के लोगों को पीएम मोदी का डर है, यह है, वो डर के मारे सब लोग इकट्ठा होकर, जो पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ हैं, अब सीजेपी एक तरफ है, कांग्रेस एक तरफ है, तो भी आज सब पीएम मोदी के डर से इकट्ठा हो रहे हैं और Prime Minister देश को एक ऊंचाई पर लेकर जा रहे हैं, विश्व में India देश का नाम हो रहा है, प्रगति हो रही है, अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. इसलिए भविष्य में अपनी Political पार्टी का क्या होगा, अपने नेतृत्व का क्या होगा, इसी डर के मारे इन लोगों के सभी नौटंकी आंदोलन चालू हैं.

भाजपा नेता ने कहा कि आप अगर सब युवा आंदोलनों में देखेंगे तो एक विशिष्ट लोग हैं, विशिष्ट विचारधारा के लोग हैं. वहां कांग्रेस और दूसरी पार्टी के लोग सम्मिलित हैं. अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे तो यह आम युवाओं की आवाज नहीं है. इस देश की युवा शक्ति देश के साथ है और देश हित का काम Prime Minister मोदी कर रहे हैं. युवाओं को आगे लाने का, उनसे संवाद करने का, उनके भविष्य की चिंता Prime Minister कर रहे हैं. मुझे लगता है देश के आम युवा Government के साथ है.

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि Maharashtra में भी उन्होंने वही प्रयोग किया, लेकिन यह फेल हो गया. Mumbai करों ने उनका जरा भी साथ नहीं दिया. यह शाहू, फुले, अंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज की विचारधारा को संभालने वाला Maharashtra है. इस तरह की प्रवृत्तियां Maharashtra की मिट्टी में टिकती नहीं हैं, इसलिए उनका आंदोलन Maharashtra में फेल हो गया.

President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा एमएलसी ने कहा कि मुझे लगता है वह हर चीज को ट्विस्ट और मैनिपुलेट बहुत अच्छे से करते हैं. President ने कहा कि वोट चोरी अगर है तो प्रूफ दे दो. President ने वही कहा जो आयोग भी बोलता है, हम लोग भी बोलते हैं कि अगर वोट चोरी है तो आयोग के सामने लाइए, आयोग दुरुस्त करेगा.

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया कानूनी तौर पर चल रही है, लेकिन विपक्ष को मुद्दे पर बात नहीं करनी है. ज्ञानेश कुमार को हटाओ, इसे हटाओ, उसको हटाओ, तुमको क्या चाहिए वो बताओ ना, तुम्हारे जो-जो मुद्दे हैं, सब मुद्दों का उत्तर आयोग ने दिया है. तो मुझे लगता है कि आपको सवाल का जवाब नहीं चाहिए, आप सोए नहीं हैं, आप सोने का ढोंग कर रहे हैं, तो कितना भी हम लोग हिलाएंगे तो इनको नैरेटिव सेट करने में इंटरेस्ट है, इनकी मांग पॉइंटेड नहीं है.

–

केके/वीसी

Leave a Comment