Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए मजबूत स्थिति में

यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ India ए मजबूत स्थिति में

लिंकन, 7 नवंबर . न्यूजीलैंड ए के खिलाफ Saturday से शुरू हुए तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक India ने पहली पारी में 2 विकेट पर 227 रन बना लिए थे. India के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरा शतक जड़ा. वहीं, साई सुदर्शन शतक के करीब है.

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. India की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन आए. बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी की. जायसवाल ने 138 गेंदों पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली.

जायसवाल का यह लगातार दूसरा शतक था. जायसवाल की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है.

साई सुदर्शन 205 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर क्रीज पर हैं. सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पड्डिकल (15) के साथ 34 रनों की साझेदारी की.

पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय सुदर्शन के साथ कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं. जुरेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 18 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

न्यूजीलैंड के लिए जारोड मैके और डैनरू फर्न्स ने 1-1 विकेट लिए.

India ए और न्यूजीलैंड ए टीमों के बीच खेला जा रहा यह तीसरा और आखिरी अनाधिकारिक टेस्ट है. इस मैच के बाद सीनियर टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी. जायसवाल का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि उन्हीं को टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करनी है. पहले अनाधिकारिक टेस्ट में जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, जिसने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाई थी, लेकिन अब उनके लगातार दूसरे शतक से गिल एंड कंपनी ने राहत की सांस ली होगी.

–

पीएके

Share