Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मॉरीशस में अभियान पूरा कर अगले मिशन के लिए रवाना हुआ भारतीय युद्धपोत आईएनएस तरकश

मॉरीशस में अभियान पूरा कर अगले मिशन के लिए रवाना हुआ भारतीय युद्धपोत आईएनएस तरकश

New Delhi, 5 नवंबर . भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश ने मॉरीशस के पोर्ट लुई में अपना अभियान पूरा कर लिया है. इस अभियान के दौरान भारतीय अधिकारियों ने मॉरीशस के गृह मामलों की सचिव से मुलाकात की. समुद्री सुरक्षा का अभ्यास किया. मॉरीशस के Police कमिश्नर इस दौरान भारतीय युद्धपोत का दौरा किया.

मॉरीशस में अभियान पूरा करने के बाद अब यह भारतीय युद्धपोत अगले अभियान के लिए मॉरीशस से रवाना हो गया है. यहां भारतीय जहाज के चालक दल ने न केवल मॉरीशस के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, बल्कि वहां के तटरक्षक बल के साथ प्रशिक्षण और संयुक्त समुद्री निगरानी अभियान में भी हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में कई गतिविधियां हुईं.

Thursday को भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएनएस तरकश के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस के गृह मामलों की सचिव कान ओये फोंग और Police आयुक्त रामप्रसाद सूरूजबली से मुलाकात की. मॉरीशस के Police आयुक्त ने जहाज का दौरा भी किया. उन्होंने यहां भारतीय नौसेना के अधिकारियों एवं जवानों से बातचीत की.

इस यात्रा का एक खास पड़ाव 2026 के आप्रवासी दिवस से जुड़ा आयोजन रहा. आईएनएस तरकश पर इस अवसर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मॉरीशस Government के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री डॉ. महेंद गंगापरसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

मॉरीशस में India के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. जहाज के चालक दल ने दो नवंबर को अप्रवासी दिवस की 192वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया. दौरे के दौरान भारतीय नौसेना ने मॉरीशस के तटरक्षक बल के साथ व्यावहारिक सहयोग को भी आगे बढ़ाया.

आईएनएस तरकश के चालक दल ने मॉरीशस के तटरक्षक कर्मियों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया. इसके अलावा, चालक दल ने होस्पिस सेंट जीन डी डियू का दौरा कर वहां सामाजिक संपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पोर्ट लुई में अपने प्रवास के अंतिम चरण में आईएनएस तरकश ने मॉरीशस तटरक्षक बल के जहाज सीजीएस वैलियंट के साथ समुद्री अभ्यास (पासेक्स) किया. इसके बाद दोनों देशों के तटरक्षक बलों ने एक डॉर्नियर विमान की मदद से मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र में संयुक्त निगरानी अभियान भी चलाया.

इस दौरे के बाद आईएनएस तरकश अपने समुद्री अभियान के अगले चरण के लिए रवाना हो गया है. यह यात्रा India और मॉरीशस के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

–

जीसीबी/एएसएच

Share