Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
हॉकी,खेल

मेरी कलाई बिल्कुल ठीक है, टीम ने वापसी पर बहुत सपोर्ट किया: नेहा गोयल

मेरी कलाई बिल्कुल ठीक है, टीम ने वापसी पर बहुत सपोर्ट किया: नेहा गोयल

New Delhi, 25 नवंबर . भारतीय महिला हॉकी मिडफील्डर नेहा गोयल ने कलाई की चोट के बाद राष्ट्रीय टीम में सफल वापसी पर खुशी जताई है. Tuesday को Madhya Pradesh महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में उन्होंने चीन के खिलाफ India की 6-2 की शानदार जीत में एक गोल किया.

गोयल अपनी दाहिनी कलाई में ‘ग्रेड 2 लिगामेंट टियर’ (लिगामेंट फटने) से उबरने के बाद भारतीय टीम में लौटी हैं. उन्हें यह चोट विश्व कप के पहले मैच के दौरान लगी थी. इस चोट के बावजूद, उन्होंने विश्व कप और जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन के खिलाफ India की 1-0 की जीत में हिस्सा लिया था.

वापसी के बाद अपने पहले मैच के बाद बात करते हुए गोयल ने बताया कि उनकी कलाई अब पूरी तरह ठीक है. उन्होंने मैदान पर वापसी करने का आत्मविश्वास देने के लिए अपनी साथियों (टीम के खिलाड़ियों) को श्रेय दिया. हॉकी इंडिया द्वारा अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो में गोयल ने कहा, “मेरी कलाई बिल्कुल ठीक है. मैंने मैच खेला और मुझे लगता है कि मेरी टीम ने इस मैच में मुझे बहुत सपोर्ट किया. शुरुआत में कोच ने भी मुझसे कहा था कि अगर कोई दिक्कत हो या दर्द महसूस हो, तो उन्हें बता दूं और मैदान से बाहर आ जाऊं. मगर टीम ने मुझसे कहा कि हम तुम्हारे साथ हैं.”

इस मिडफील्डर ने 22वें मिनट में रिवर्स फ्लिक के जरिए India के लिए पांचवां गोल किया. उन्होंने बताया कि गोल करने के बाद उनकी साथियों की प्रतिक्रिया ने उनकी वापसी को और भी खास बना दिया. उन्होंने कहा, “जब मैंने गोल किया, तो मेरी पूरी टीम बहुत खुश थी. मुझे बहुत अच्छा लगा कि सभी ने आकर मुझे गले लगाया. मैच खेलने के बाद मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ.”

गोयल ने माना कि चोट के बाद प्रतिस्पर्धी हॉकी में वापसी करने के बाद, वह अभी भी अपनी पुरानी लय वापस पाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, उन्हें पूरा भरोसा है कि जैसे-जैसे उन्हें और खेलने का समय मिलेगा, उनके प्रदर्शन में और सुधार आएगा. नेहा गोयल ने कहा, “मैं उछलती हुई गेंद को ठीक से नहीं रोक पाई, क्योंकि एशियन चैंपियनशिप के बाद यह मेरा पहला मैच था. मगर इस मुकाबले में मेरी लय पहले से बेहतर रही. आगे यह और भी बेहतर होगी. मेरा इरादा इसी तरह आगे बढ़ने का है और मैं अगले दो-तीन मैचों में और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी.”

चीन पर India की 6-2 की जीत, महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इस एशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनकी सबसे बड़ी जीत है. इस नतीजे के साथ ही, मौजूदा चैंपियन India का लगातार चार मैचों में अजेय रहने का सिलसिला कायम रहा और सेमीफाइनल में उनकी जगह पक्की हो गई है.

गोयल ने कहा कि यह ऐतिहासिक परिणाम आने वाले मैचों से पहले टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ाएगा. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह पहली बार है जब हमने चीन को इतने बड़े अंतर से हराया है. चीन के खिलाफ यह हमारा अब तक का सबसे अच्छा स्कोर है. इससे आने वाले मैचों के लिए हमारी टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा.” Wednesday को अपने आखिरी राउंड-रॉबिन मैच में India का सामना जापान से होगा.

–

एसएम/डीकेपी

Share