
Mumbai , 26 अगस्त . Mumbai क्राइम ब्रांच ने Maharashtra पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीएससी) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन अधिकारी भी शामिल हैं. सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 सितंबर तक Police कस्टडी में भेज दिया गया है.
मामले की जांच में Mumbai Police की क्राइम ब्रांच को कथित तौर पर प्रेम संबंध और ब्रेकअप का एंगल मिला है.
आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश उर्फ गौरव पाटील ने परीक्षा में अपनी प्रेमिका को पास कराने के लिए पेपर लीक करके उसे दिलाया और ब्रेकअप के बाद खुद आयोग को इसकी जानकारी दी.
दरअसल, एमपीएससी पेपर लीक मामले में Mumbai क्राइम ब्रांच के सामने एक चौंकाने वाला कथित प्रेम प्रसंग सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका को परीक्षा में पास कराने के लिए पेपर की व्यवस्था की और उसे दिया. परीक्षा के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद युवक ने कथित तौर पर Maharashtra लोक सेवा आयोग को पेपर लीक होने की जानकारी दे दी.
क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गौरव राजेंद्र पाटील भी शामिल है. आरोप है कि गौरव का रितुजा पाटील नाम की युवती से प्रेम संबंध था. उसने रितुजा को परीक्षा में पास कराने के लिए कथित तौर पर पेपर की व्यवस्था की और रितुजा समेत कुछ अन्य लोगों को उपलब्ध कराया. रितुजा परीक्षा में पास भी हो गई. हालांकि, बाद में गौरव और रितुजा का ब्रेकअप हो गया.
ब्रेकअप के बाद गौरव ने गुस्से में Maharashtra लोक सेवा आयोग को पेपर लीक होने की जानकारी दी.
बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर पद की परीक्षा Maharashtra लोक सेवा आयोग कराता है. आयोग ने पेपर लीक की खबर पर Mumbai Police से संपर्क किया और मामले की जांच Mumbai क्राइम ब्रांच को सौंपी गई.
–
डीके/एबीएम